Advertisement

गुजरात: चुनाव पूर्व कांग्रेस के गुप्त सर्वे में भाजपा को बहुमत

अगले साल गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी स्थिति जानने के लिए कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में एक गुप्त सर्वे कराया। मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के कराए सर्वे में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है।
गुजरात: चुनाव पूर्व कांग्रेस के गुप्त सर्वे में भाजपा को बहुमत

गुजरात में अपनी खोई जमीन फिर से हासिल करने के लिए लगातार हाथ पैर मार रही कांग्रेस पार्टी द्वारा कराए गए एक सर्वे में राज्य में भाजपा फिर से बहुमत हासिल करती नजर आ रही है। सर्वे के अनुसार 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को 182 में से 97 सीटें मिल सकती हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर कांग्रेस भाग्यशाली रही तो 182 सीटों में से अधिक से अधिक 85 सीटें जीत पाएगी। सर्वे की रिपोर्ट कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दी गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार यह सर्वे प्रोफेशनल एजेसिंयों द्वारा कराया गया है। सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार 182 विधानसभा सीटों में से शहरी क्षेत्र की 52 सीटों पर भाजपा के 100 प्रतिशत जीतने की संभावना है। वहीं अन्य 45 सीटों पर भाजपा के जीतने की 80-85 प्रतिशत संभावना है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार कुल 97 सीटों पर भाजपा की हालत सही है। यदि इन सीटों पर जीत के बाद भाजपा बाकी सीटों पर हार भी जाती है तो भी राज्य में बहुमत के साथ सरकार बना लेगी। 

सर्वे रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि अगर कांग्रेस बाकी बची 85 सीटों पर जीत जाती है तो भी  सरकार नहीं बना पाएगी। सर्वे की रिपोर्ट में जिन सीटों पर पार्टी के जीतने की संभावना सबसे अधिक है उन्हें ए ग्रेड सीट कहा गया है। कांग्रेस के खाते में ए ग्रेड वाली 8 सीटें हैं जबकि भाजपा के खाते में इस ग्रेड की 52 सीटें हैं। रिपोर्ट के अनुसार राज्य में अपनी जमीन मजबूत करने के लिए कांग्रेस को अभी काफी कुछ करना पड़ेगा। सूत्रों ने रिपोर्ट के आधार पर बताया कि गुजरात के चार बडे़ शहरों में कांग्रेस की स्थिति न के बराबर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भाजपा बूथ स्तर पर प्रबंधन में बहुत मजबूत है और यही कांग्रेस की सबसे बड़ी कमजोरी है। सर्वे रिपोर्ट के बाद राज्य से लेकर दिल्ली तक पार्टी नेता सकते में हैं। अब राहुल गांधी ही रिपोर्ट देखने के बाद राज्य में पार्टी की रणनीति पर निर्णय लेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad