Advertisement

भगवा रंग में रंगे जदयू के बागी विधायक

जनता दल यूनाइटेड के बागी विधायक अब भारतीय जनता पार्टी का गुणगान कर रहे हैं। तकनीकी कारणों से भाजपा में शामिल न हो पाने के कारण ये विधायक जदयू के साथ बने हुए हैं लेकिन भाजपा का प्रचार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुज्जफरपुर की रैली को सफल बनाने के लिए जदयू के बागी विधायकों ने पूरा जोर लगाया और यहां तक की रैली में भी शामिल हुए।
भगवा रंग में रंगे जदयू के बागी विधायक

जदयू के बागी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू लगातार भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं और नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए पूरा जोर लगाया। भाजपा में शामिल होने की इच्छा रखने वाले आैर विधायकों में  नीरज कुमार बबलू, दिनेश कुशवाहा, डाॅ. सुनील, राजेश्वर राज, सुरेश चंचल, बृजकिशोर सिंह, राजीव रंजन सिंह आदि हैं। बताया जा रहा है कि जदयू के कुछ और विधायक टूटकर या तो भाजपा में जा सकते हैं या फिर पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी में शामिल होकर चुनाव लड़ सकते हैं।

 

भाजपा के एक नेता के मुताबिक कई दलों के नेता इस समय भाजपा के संपर्क में हैं लेकिन उन्हें शामिल कराने की जिम्मेवारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर है। बताया जा रहा है कि जदयू के बागी कई विधायक इस पक्ष में हैं कि भाजपा में शामिल होने की बजाय भाजपा गठबंधन का हिस्सा बने रहे। क्योंकि अगर किसी गठबंधन को पूर्ण बहुमत नहीं मिला तो ऐसी स्थिति में उनके चुनाव जीतने पर किसी भी ओर जाने का विकल्प खुला रहेगा। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad