Advertisement

पीएम मोदी ने प्रियंका पर साधा निशाना, कहा- सांप का खेल दिखाकर वोट मांग रही चौथी पीढ़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पर जमकर हमला बोला। पीएम...
पीएम मोदी ने प्रियंका पर साधा निशाना, कहा- सांप का खेल दिखाकर वोट मांग रही चौथी पीढ़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि एक दौर था, जब कांग्रेस के नामदार विदेशी मेहमानों को सांप, नेवलों का खेल दिखाकर खुश करते थे। पूरी दुनिया तब कहती थी कि भारत सिर्फ सांप-सपेरों का, जादू टोने वाला देश है। आजादी के कई दशक बाद भी भारत की यही छवि बनाई गई। दरअसल, प्रधानमंत्री ने रायबरेली में प्रियंका गांधी के सांप के साथ खेलने की ओर इशारा करते हुए यह टिप्पणी की।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राजस्थान के बीकानेर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक दौर था, जब कांग्रेस के नामदार विदेशी मेहमानों को सांप, नेवलों का खेल दिखाकर खुश करते थे। आज ये नामदार परिवार की चौथी पीढ़ी भी यही दिखाकर यही काम कर रही है।

भारत अब स्नेक से आगे बढ़ा

मोदी ने कहा कि ये चौथी पीढ़ी आज भी सांप-सपेरों के खेल दिखाकर वोट मांग रही है। वो ये भूल रहे हैं कि भारत अब स्नेक से आगे बढ़कर अब माउस कर आगे बढ़ रहा है। अब वो स्नेक चार्मर(सपेरा) नहीं है। माउस चार्मर है। अब वो कंप्यूटर का माउस चलाता है।

कामगारों का अपमान करने में नामदार को बड़ा आनंद आता है

मोदी ने कहा कि कामगारों का अपमान करने में नामदार को बड़ा आनंद आता है। ये गरीब को, मेहनत करने वाले को उसकी हैसियत दिखाने से कभी नहीं चूकते हैं। बाल काटने वाला हो, चौकीदार या चाय वाला हो, हर कोई कड़ी मेहनत करता है। वो ऐसे नामदार की कृपा का मोहताज नहीं है।

रायबरेली में सपेरों की बस्ती में गईं थी प्रियंका

गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को अपनी मां सोनिया गांधी के लोकसभा चुनाव क्षेत्र रायबरेली में सपेरों की बस्ती में पहुंचीं और एक सांप को अपने हाथों से पकड़ लिया। इस दौरान प्रियंका चुनाव प्रचार के लिए बेलावेला गांव जा रही थीं तभी रास्ते में कुचरिया गांव में सपेरों की बस्ती में पहुंच गईं और वहां के लोगों से काफी देर तक बातचीत की। गांव में सपेरों से बातचीत के दौरान उन्होंने न केवल एक सांप को पकड़ा बल्कि उसके साथ कुछ देर खेलती भी रहीं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad