Advertisement

कांग्रेस ने नौ उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, राज्यवर्धन के खिलाफ कृष्णा पूनिया को टिकट

कांग्रेस ने सोमवार रात राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में लोकसभा की नौ सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित...
कांग्रेस ने नौ उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, राज्यवर्धन के खिलाफ कृष्णा पूनिया को टिकट

कांग्रेस ने सोमवार रात राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में लोकसभा की नौ सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए। इनमें प्रमुख नाम राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा पूनिया का है जिनको केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के खिलाफ जयपुर ग्रामीण से टिकट दिया गया है।

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, राजस्थान में छह, महाराष्ट्र में दो और गुजरात में एक सीट पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। वहीं कृष्णा पूनिया को केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के खिलाफ उतारने का फैसला किया गया है। 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा के राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस के डॉक्टर सीपी जोशी को 3 लाख 32 हजार 896 वोटों से हराया था।

विधायक भी हैं पूनिया

प्रत्याशियों में सबसे प्रमुख नाम कृष्णा पूनिया का है जो जयपुर ग्रामीण से ओलिंपिक पदक विजेता राठौड़ को टक्कर देंगी। चक्का फेंक खिलाड़ी रहीं कृष्णा ने राष्ट्रमंडल खेल 2010 में स्वर्ण पदक जीता था जबकि राठौड़ ने 2004 के एथेंस ओलिपिक में रजत पदक जीता था। कृष्णा पूनिया फिलहाल विधायक भी हैं।

ये है पूरी लिस्ट

गुजरात के मेहसाणा से ए जे पटेल, महाराष्ट्र के रेवर से उल्लास पाटिल और पुणे से मोहन जोशी उम्मीदवार होंगे। वहीं राजस्थान के गांधीनगर से भरतराम मेघवाल, जयपुर ग्रामीण से कृष्णा पुनिया, अजमेर से रिजिजू झुनझुनवाला, राजसमंद से देवकिनंदन गुर्जर, भीलवाड़ा से रामपाल शर्मा और झालावार से प्रमोद शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।

315 उम्मीदवारों की हो चुकी है घोषणा

इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों के लिए कुल 315 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad