Advertisement

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन, लंबे समय से एम्स में चल रहा था इलाज

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार सुबह दिल्ली के अखिल...
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन, लंबे समय से एम्स में चल रहा था इलाज

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार सुबह दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि सुबह 9.28 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ दिन से 'वेंटिलेटर' पर थीं। वे पिछले तीन महीने से दिल्ली एम्स में भर्ती थीं। उनके निधन से दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन से ग्वालियर राजघराने को बड़ी क्षति पहुंची है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सुबह 9.28 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ दिन से 'वेंटिलेटर' पर थीं। उनका पिछले तीन महीने से एम्स में इलाज किया जा रहा था। वह निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस से भी पीड़ित थीं।

उनके निधन पर संस्कृति, पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने ट्वीट कर दुःख व्यक्त किया है।लोधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पूजनीय माताजी माधवी राजे सिंधिया के निधन का दु:खद समाचार मिला। परमात्मा से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें, ॐ शांति शांति!!’

बता दें कि माधवी राजे नेपाल के राजघराने से थीं, वह चैरिटी के काम में काफी सक्रिय रहती हैं। माधवी राजे 24 धर्मार्थ ट्रस्टों की अध्यक्ष थीं जो शिक्षा और चिकित्सा देखभाल जैसे क्षेत्रों में सहायता देते हैं। वह सिंधियास कन्या विद्यालय के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की अध्यक्ष भी थीं। उन्होंने अपने दिवंगत पति माधवराव सिंधिया की याद में महल संग्रहालय में गैलरी भी बनाई।

ग्वालियर के तत्कालीन महाराज माधवराव सिंधिया से उनकी शादी 8 मई 1966 को हुई थी। माधवराव सिंधिया की गिनती देश के ताकतवर नेताओं में होती थी, उनका निधन एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हो गया था।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad