Advertisement

नेहरू ने पुराने मूल्‍य छोड़ेे, दीनदयाल ने इन्‍हें संभाल भाजपा को दिया आधार

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जवाहरलाल नेहरू पर हमला करते हुए कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री का देश निर्माण का विचार पुरानी परंपराओं को छोड़ने और उनके स्थान पर आयातित विचारों को स्वीकार करने पर आधारित था। वहीं दूसरी ओर जनसंघ नेता दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय मूल्यों का संरक्षण करने का प्रयास किया।शाह ने कहा उपाध्याय को देश की पुरानी परंपराओं एवं मूल्यों के संंरक्षण में अटल विश्‍वास था। ऐसे विचारों ने ही भारतीय जनसंघ और बाद में भाजपा की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया।
नेहरू ने पुराने मूल्‍य छोड़ेे, दीनदयाल ने इन्‍हें संभाल भाजपा को दिया आधार

भाजपा अध्यक्ष शाह पुणे में उपाध्याय की जीवनी राष्‍ट्रद्रष्‍टा के विमोचन के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान विभिन्न विचारधारा वाले लोगों ने स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी लेकिन स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पूरा श्रेय कांग्रेस के खाते में गया। शाह ने कहा, कांग्रेस ने नेहरू को देश का प्रधानमंत्री बनाया जो देश निर्माण में विदेशी विचारों को लाने और पुराने मूूल्याें एवं परंपराओं को छोड़ने में विश्वास करते थे।

उन्होंने कहा कि उपाध्याय एवं अन्य सदस्यों ने उन्हीं भारतीय मूल्यों एवं परंपराओं के आधार पर देश निर्माण की रूपरेखा पर अथक परिश्रम किया, जिसे नेहरू छोड़ने का प्रयास कर रहे थे। बाद में पुरानी पंरपराओं को आधार बनाकर भारतीय जन संघ की स्थापना की गई, जिससे भारतीय जनता पार्टी निकली।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad