Advertisement

कांग्रेस-सपा में भिड़ंत: अखिलेश- कांग्रेस-बीजेपी में कोई फर्क नहीं, प्रियंका का हमला- जान दे दूंगी लेकिन भाजपा से कभी नहीं मिलूंगी

उत्तर प्रदेश में कुछ महीने बाद आगामी विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सियासी सरगर्मियां तेज हो चला...
कांग्रेस-सपा में भिड़ंत: अखिलेश- कांग्रेस-बीजेपी में कोई फर्क नहीं, प्रियंका का हमला- जान दे दूंगी लेकिन भाजपा से कभी नहीं मिलूंगी

उत्तर प्रदेश में कुछ महीने बाद आगामी विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सियासी सरगर्मियां तेज हो चला है। सभी राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। अब अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर हमला बोला है।

उन्होंने कहा है, यदि ईडी, सीबीआई तमाम नेताओं पर जांच कर रही है तो ये कांग्रेस की देन है। हम पर सीबीआई जांच कांग्रेस ने कराई थी। सीबीआई और ईडी को पीछे लगाने की आदत कांग्रेस की रही है, उसी रास्ते पर बीजेपी चल रही है। कांग्रेस और बीजेपी में कोई फर्क नहीं है।

वहीं,अखिलेश यादव के बयान के बाद कांग्रेस ने पलटवार किया है। नेता प्रियंका गांधी रविवार को गोरखपुर में प्रतिज्ञा यात्रा को संबोधित करने पहुंची। इस दौरान प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव पर हमला बोला।

उन्होंने कहा, सपा कहती है कि कांग्रेस भाजपा से मिली हुई है। कहां हैं वो जब संघर्ष होता है तो वे आपके साथ क्यों नहीं आते। सिर्फ कांग्रेस लड़ रही है। मैं मंच से कह रही हूं कि मैं मर जाउंगी जान दे दूंगी लेकिन भाजपा से कभी नहीं मिलूंगी।

दरअसल, प्रदेश कांग्रेस की तरफ से एक बयान दिया गया था। सीएम योगी और अखिलेश यादव की एक तस्वरी को शेयर करते हुए कहा गया था कि "काजू भुने प्लेट में, मिनरल वाटर गिलास में। नकली समाजवाद उतरा है, योगी के आवास में। ईडी-आयकर से बचने के लिए संघर्ष करते हुए अखिलेश जी की एक शानदार तस्वीर।" इस सपा नेता अनुराग भदौरिया ने कहा, "कुछ लोग इतने बढ़े मूर्ख होते है की नेताजी के आवास को योगी आवास बताते हैं। और अपनी फ़ितरत को आज भी सत्ता से हटने के बाद नहीं भूले है।। लल्लू व्यक्ति और कर ही क्या सकता है।।#अखिलेश_आ_रहे_है यही सच है।" कांग्रेस के इन्हीं बयानों के बाद अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। 

 

 

 

 

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad