Advertisement

दुर्गा पूजा के समय उत्तर प्रदेश की सियासत में उतरेगी प्रियंका गांधी

इस साल दुर्गा पूजा में कांग्रेस के उन कार्यकर्ताओं की इच्छा पूरी होती दिख रही है जो प्रियंका गांधी को राजनीति में लाने के लिए प्रयासरत थे। सूत्रों पर अगर भरोसा किया जाए तो इस प्रियंका गांधी दुर्गा पूजा के अवसर पर उत्तर प्रदेश की सियासत में पदार्पण करेगी।
दुर्गा पूजा के समय उत्तर प्रदेश की सियासत में उतरेगी प्रियंका गांधी

गौरतलब है कि अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव है और कांग्रेस अपना जनाधार बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत कर रही है। इसके लिए कांग्रेस के रणनीतिकारों ने यह सुझाव दिया था कि प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में उतारा जाए। उत्तर प्रदेश में पार्टी के पास कोई भी ऐसा चेहरा नहीं है जो कि कांग्रेस को मजबूत कर सके। ऐसे में प्रियंका गांधी का सक्रिय राजनीति में आने की संभावनाएं अब जाकर प्रबल होने लगी हैं।

दुर्गा पूजा के समय का इसलिए इंतजार किया जा रहा है कि इस शुभ मुर्हुत में विधानसभा चुनाव की रूपरेखा पूरी तरह से तैयार होगी और प्रियंका के आने से कांग्रेस में जान आ जाएगी। सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी को राजनीति में लाने के लिए रणनीति बनाई जा रही है और उनके सक्रिय राजनीति में आने से ठीक पहले इस रणनीति का खुलासा किया जाएगा। माना जा रहा है कि प्रियंका के आने से कांग्रेस उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों में मजबूत होगी इसलिए लंबे समय से कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मांग भी करते आ रहे हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad