Advertisement

केंद्र पर बरसीं प्रियंका- देश में ऑक्सीजन उपलब्ध, लेकिन नहीं बनाई गई ट्रांसपोर्ट करने की सुविधा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार को एक बार फिर आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा...
केंद्र पर बरसीं प्रियंका- देश में ऑक्सीजन उपलब्ध, लेकिन नहीं बनाई गई ट्रांसपोर्ट करने की सुविधा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार को एक बार फिर आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि आज देशभर से रिपोर्ट आ रही हैं कि बेड, ऑक्सीजन, रेमडेसिविर, वेंटिलेटर की कमी है। पहली वेव और दूसरी वेव के बीच हमारे पास तैयारी करने के कई महीने थे। भारत की ऑक्सीजन प्रोडक्शन कैपेसिटी दुनिया में सबसे बड़ी है, ऑक्सीजन को ट्रांसपोर्ट करने की सुविधा नहीं बनाई गई।

एएनआई के मुताबिक प्रियंका ने कहा कि सरकार ने जनवरी से मार्च महीने में कोरोना वायरस की 6 करोड़ वैक्सीन निर्यात की और इसी समय में 3-4 करोड़ भारतीयों को वैक्सीन दी। आपने भारतीयों को प्राथमिकता क्यों नहीं दी?

उन्होंने आगे कहा कि कितनी बड़ी त्रासदी है कि देश में ऑक्सीजन उपलब्ध है लेकिन जहां पहुंचना चाहिए वहां पहुंच नहीं पा रहा है। पिछले 6 महीने में 1.1 मिलियन रेमडेसिविर इंजेक्शन का निर्यात हुआ है और आज हमारे पास इंजेक्शन की कमी है।

प्रियंका ने कहा कि हर जगह से ऐसी रिपोर्ट आ रही हैं कि समझ में ही नहीं आ रहा कि ये सरकार क्या कर रही है? शमशान घाटों पर इतनी भीड़ लगी है, लोग कूपन लेकर खड़े हैं। हम इस स्थिति में सोच रहे हैं कि हम क्या करें। जो सरकार को करना चाहिए था, वो सरकार नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा, "मैं सकारात्मक तरीके से कह रही हूं कि भगवान के लिए सरकार कुछ करे। उनके पास जितने संसाधन हैं उन्हें वो कोरोना की लड़ाई में लगाएं। अगर केंद्र सरकार अपना मन बनाए तो अभी भी ऑक्सीजन की सुविधा बनाई जा सकती है।"

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad