Advertisement

नायडू बोले, राहुल गांधी विशेष राज्य की बात समझ रहे तो केंद्र क्यों नहीं?

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य की मांग पर एनडीए की सहयोगी तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) का टकराव खत्म होता...
नायडू बोले, राहुल गांधी विशेष राज्य की बात समझ रहे तो केंद्र क्यों नहीं?

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य की मांग पर एनडीए की सहयोगी तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) का टकराव खत्म होता दिखाई नहीं दे रहा है। टीडीपी लगातार एनडीए पर निशाना साध रही है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहाने एक बार फिर केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘राहुल गांधी सत्ता में आने पर प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात कह रहे हैं, तो फिर केंद्र सरकार को यह क्यों समझ नहीं आ रहा?’  


बता दें कि राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए प्रदर्शन कर रहे टीडीपी कार्यकर्ताओं से मंगलवार को मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा अवश्य मिलेगा। माना जा रहा है कि राहुल गांधी ने यह दांव खेलकर 2019 को साधने की कोशिश की है। विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर तेलुगू देशम पार्टी अब एनडीए के खिलाफ बगावत पर उतर आई है। इससे पहले भी सीएम नायडू कई बार एनडीए से नाता तोड़ने के संकेत दे चुके हैं। दो मार्च को विधानसभा में ही नायडू ने कहा था कि चार साल हो गए लेकिन आंध्र प्रदेश को अभी तक विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad