Advertisement

राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- आपके जैसे पीएम की कमी महसूस कर रहा देश

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार मनमोहन सिंह का आज 88वां जन्मदिन है।...
राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- आपके जैसे पीएम की कमी महसूस कर रहा देश

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार मनमोहन सिंह का आज 88वां जन्मदिन है। मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 के बीच भारत के 13वें प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यरत रह चुके हैं। उनके जन्मदिन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही कहा है कि मनमोहन सिंह के रूप में भारत को प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति महसूस हो रही है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'डॉ. मनमोहन सिंह के रूप में भारत को प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति महसूस हो रही है। उनकी ईमानदारी, शालीनता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्हें जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।'

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्म भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर, 1932 में हुआ था। 2004 में प्रधानमंत्री बनने से पहले डॉ. मनमोहन सिंह ने 1998 से 2004 तक राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया। इसके बाद मनमोहन सिंह ने यूपीए के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेयी की एनडीए सरकार को हराने के बाद 2004 से 2014 के बीच भारत के 13वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लीं थी।

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का सबसे अच्छा योगदान 1991 में नरसिम्हा राव सरकार के तहत आर्थिक सुधारों में था। वह राव के वित्त मंत्री थे। 1991 के बजट में एक के बाद एक आधुनिक भारत और देश में आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने के रोडमैप की नींव रखी गई। हालांकि, सिंह अपने बॉस पीवी नरसिम्हा राव के साथ क्रेडिट साझा करने से कभी नहीं रुके।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad