Advertisement

राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश चुनाव का हाल, जानें कौन नेता आगे और कौन पीछे

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरूआती रूझानों से संकेत मिले रहे हैं कि...
राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश चुनाव का हाल, जानें कौन नेता आगे और कौन पीछे

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरूआती रूझानों से संकेत मिले रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है जबकि राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। जानें इन राज्यों में कौन दिग्गज कहां से आगे और कौन पीछे चल रहे हैं।

राजस्थानः

-झालरापाटन से भाजपा उम्मीदवार और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आगे चल रही हैं।

-झालरापटान से कांग्रेस उम्मीदवार और  पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह पीछे चल रहे हैं।

-सरदारपुरा से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं।

-टोंक सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट आगे चल रहे हैं।

-उदयपुर सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार गिरिजा व्यास आगे चल रही हैं।

-उदयपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार और राज्य के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया पीछे चल रहे हैं।

-नाथद्वारा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी आगे चल रहे हैं।

मध्यप्रदेशः

-बुधनी से भाजपा उम्मीदवार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगे चल रहे हैं।

-इंदौर 3 से कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और भाजपा उम्मीदवार आकाश विजयवर्गीय पीछे चल रहे हैं।

-गोविंदपुरा से पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल गौर की बहू कृष्णा गौर आगे चल रही हैं।

-चुरहट से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्‍यमंत्री अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह पीछे चल रहे हैं।

-राघोगढ़ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह आगे चल रहे हैं।

-बुधनी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव पीछे चल रहे हैं।

छत्तीसगढ़ः

-राजनांदगांव से भाजपा उम्मीदवार और मुख्यमंत्री रमन सिंह आगे चल रहे हैं।

-राजनांदगांव सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की भतीजी करूणा शुक्ला पीछे चल रही हैं।

-मरवाही सीट से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी आगे चल रहे हैं।

-विलासपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार और राज्य के मंत्री अमर अग्रवाल पीछे चल रहे हैं।

-पाटन से कांग्रेस उम्मीदवार और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल आगे चल रहे हैं।

-कोटा से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से उम्मीदवार और अजीत जोगी की पत्नी आगे चल रही हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad