Advertisement

अमरिंदर सिंह का लोकसभा से इस्तीफा स्वीकार

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन में कांग्रेस के उपनेता अमरिंदर सिंह का इस्तीफा आज स्वीकार कर लिया। स्पीकर ने कहा कि मैंने 23 नवंबर के प्रभाव से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सिंह ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की थी और सदन की सदस्यता से अपना इस्तीफा उन्हें सौंपा था।
अमरिंदर सिंह का लोकसभा से इस्तीफा स्वीकार

अमरिंदर सिंह ने सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर जल बंटवारा समझौते पर सुप्रीम कोर्ट के 10 नवंबर के फैसले के बाद पंजाब की जनता के साथ अन्याय होने का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ संसद की सदस्यता से इस्तीफे की घोषणा की थी। पंजाब में एसवाईएल समझौता एक बड़ा मुद्दा बन गया है जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह राज्य में अकाली दल-भाजपा गठबंधन से सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस के चुनाव अभियान की अगुवाई कर रहे हैं। सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनाव में अमृतसर सीट से भाजपा के दिग्गज नेता अरुण जेटली को हराया था। (एजेंसी)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad