Advertisement

दलितों के कार्यक्रम में शाह का विरोध, हेगड़े के बयान पर सवाल पूछा तो सिक्‍युरिटी ने किया बाहर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के लिए कर्नाटक दौरा काफी मुश्किल भरा हो गया है। शाह...
दलितों के कार्यक्रम में शाह का विरोध, हेगड़े के बयान पर सवाल पूछा तो सिक्‍युरिटी ने किया बाहर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के लिए कर्नाटक दौरा काफी मुश्किल भरा हो गया है। शाह को कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान एक के बाद एक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले उनकी जुबान का फिसलना, फिर ट्रांसलेटर का गलती करना और अब उन्हें दलितों का विरोध झेलना पड़ा है।

अमित शाह मैसूर में दलितों के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच एक व्यक्ति ने अमित शाह से केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के संविधान बदलने वाले बयान को लेकर सवाल पूछना शुरू कर दिया। उस व्यक्ति के सवाल पूछते ही वहां मौजूद कार्यकर्ता उनको शांत कराने में लग गए। इसके बाद उसे कार्यक्रम से बाहर कर दिया गया। सिक्युारिटी द्वारा उस शख्सय को बाहर निकालने के बाद वहां काफी हंगामा मचा। कई दलित सदस्य  वहां नारेबाजी करने लगे।

इस होहल्ला के बीच अमित शाह को अपना भाषणा रोकना पड़ा। बता दें कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को मैसूर में दलित समुदाय से मिलने गए थे और वहां के राजेंद्र कलामंदिर में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

बता दें कि अनंत हेगड़े ने संविधान पर टिप्पणी की थी, इसे लेकर उनका लगातार विरोध हो रहा है। हेगड़े ने कर्नाटक की एक सभा में कहा था कि वह संविधान का सम्मान करते हैं, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें बदलाव करना पड़ेगा।

कर्नाटक दौरे में यह पहला मौका नहीं है जब शाह को इस तरह परेशानियां उठानी पड़ रही है। बल्कि हाल में कर्नाटक में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने कांग्रेस के सीएम सिद्धारमैया की जगह बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा सरकार को भ्रष्ट बता दिया था। इसे गलती को लेकर भी उनकील काफी किरकिरी हुई। दरअसल, भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और वे इस चुनाव में भी भाजपा के सीएम चेहरा हैं।

इससे पहले अमित शाह की दवानागिरी में रैली हुई। यहां अमित शाह ने सिद्धारमैया सरकार पर हमला बोलते हुए कहा , " सिद्धारमैया सरकार कर्नाटक का विकास नहीं कर सकती। आप मोदी जी पर विश्वास करके येदुरप्पा को वोट दीजिये। हम कर्नाटक को देश का नंबर वन राज्य बनाकर दिखाएंगे।"

लेकिन उनके ट्रांसलेटर धारवाड़ से भाजपा सांसद प्रह्लाद जोशी ने इसे कन्नड़ में गलत अनुवाद कर दिया। उन्होंने कहा कि, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब, दलित और पिछड़ों के लिए कुछ भी नहीं करेंगे। वो देश को बर्बाद कर देंगे। आप उन्हें वोट दीजिये।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad