Advertisement

येदियुप्पा ने मांगा सिद्दरैमया का इस्तीफा

कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष और पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री के प्रत्याशी बीएस येदियुरप्पा ने आज राज्य की...
येदियुप्पा ने मांगा सिद्दरैमया का इस्तीफा

कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष और पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री के प्रत्याशी बीएस येदियुरप्पा ने आज राज्य की बिगड़ती कानून-व्यस्था को लेकर मुख्यमंत्री सिद्दरमैया पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में ऐसा कोई भी राज्य नहीं है जहां वर्तमान लोकायुक्त पर हमला किया गया हो।


येदियुरप्पा ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी मुख्यमंत्री ने अपराधी की मदद की हो। यह न सिर्फ मुख्यमंत्री के लिए शर्मनाक है बल्कि लोकतंत्र का मजाक भी है। भाजपा नेता ने कहा कि राज्यपाल को इस पर संज्ञान लेना चाहिए और मुख्यमंत्री पर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। येदियुरप्पा ने मांग की कि नैतिकता के आधार पर सिद्दरमैया को त्यागपत्र दे देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्य में कुशासन जारी नहीं रहना चाहिए। येदियुरप्पा ने कहा कि वह राज्यपाल से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश करे की मांग करेंगे।


भाजपा नेता ने सिद्दरमैया से पूछा कि अपने शासनकाल के चौथे साल में वह राज्य के अलग झंडा लेकर क्यों आए हैं? उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री को राज्य के लिए झंडा लाना ही था तो वे इसे पहले भी ला सकते थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad