Advertisement

राहुल, अखिलेश के नेतृत्व में चमकेगा उप्र : वाड्रा

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गाधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को गठबंधन को बनाने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश चमकेगा।
राहुल, अखिलेश के नेतृत्व में चमकेगा उप्र : वाड्रा

वाड्रा ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि कांग्रेस और सपा के बीच का गठबंधन सिर्फ एक गठबंधन नहीं है, यह दो युवा और गतिशील नेताओं राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच एक गठबंधन है। वाड्रा ने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं। कांग्रेस और सपा ने सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में चुनावी गठबंधन किया है। वाड्रा ने कहा कि  मुझे विश्वास है कि उनके गतिशील नेतृत्व में उत्तर प्रदेश चमकेगा और ज्यादा प्रगति करेगा। गठबंधन के मुताबिक, राज्य विधानसभा की 403 सीटों में से कांग्रेस 105 सीटों पर, जबकि समाजवादी पार्टी 298 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad