Advertisement

खुद नौकरानी, पति प्लंबर चुनाव के लिए ली डेढ़ महीने की छुट्टी, बंगाल चुनाव में बना देंगी इतिहास?

पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज होने के लिए राजनीतिक दलों में घमासान तेज है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी...
खुद नौकरानी, पति प्लंबर चुनाव के लिए ली डेढ़ महीने की छुट्टी, बंगाल चुनाव में बना देंगी इतिहास?

पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज होने के लिए राजनीतिक दलों में घमासान तेज है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी भी चुनाव जीतने के लिए हर सम्भव प्रयास में जुटी है। पार्टी ने इसके लिए जहां कई दिग्गजों को मैदान में उतारा है। वहीं घरों में मेड का काम करने करने वाली एक महिला को भी अपना उम्मीदवार बनाया है।

खबरों के मुताबिक, 32 साल की कलिता माझी को पूर्व बद्र्धमान के आउसग्राम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। कलिता चार घरों में मेड का काम करती हैं। गुसकरा नगरपालिका में माझपुकुरपार के पात्रो पाड़ा में उनकी छोटी सी झोपड़ी है। पति सुब्रतो माझी प्लंबर का काम करते हैैं। जागरण की खबर के मुताबिक, कलिता माझी की दो हजार रुपये मासिक कमाई है।

भाजपा ने जब उन्हें उम्मीदवार बनाया तो हर कोई हैरान रह गया। कलिता सबसे पहले उन घरों में गईं जहां वो काम करती है। चुनाव लडऩे के लिए डेढ़ महीने की छुट्टी ली। मिला भी। इसके बाद सास-ससुर का आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार को निकल पड़ी।


कलिता माझी का मायका पूर्व बद्र्धमान में मंगलकोट के कासिम नगर में है। कलिता सहित 7 बहन और 1 भाई परिवार में थे। दिहाड़ी मजदूर पिता जैसे तैसे लड़कियों की शादी की। 15 साल पहले कलिता की शादी गुसकरा तीन नंबर वार्ड के सुब्रतो माझी से हुई। वे प्लंबर हैं। पुत्र पार्थ कक्षा आठ में पढ़ता है। घर में बुजुर्ग सास-ससुर हैं। ससुराल की माली स्थिति भी ठीक नहीं है। लिहाजा, कलिता ने मेड का काम पकड़ लिया। इसी बीच उन्होंने एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुना था। 4 साल पहले भाजपा से जुड़ गई। लोकसभा चुनाव के पहले उनकी पार्टी में सक्रियता काम गई। उन्हें भाजपा की गुसकरा नगर कमेटी का सचिव बनाया गया।

कलिता कहती हैं कि उन्हें टिकट मिलेगा, इसका अंदाजा भी नहीं था। अभी तक वो हैरान है। वे कहती हैं कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की कद्र है, तभी तो वो उम्मीदवार है। कलिता ने बताया कि गुरुवार को उन्होंने रोजाना की तरह मेड का काम किया। शुक्रवार से विधिवत प्रचार में उतर गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने ट्वीट कर कलिता को बधाई दी है।

बोलपुर लोकसभा क्षेत्र में आने वाला आउसग्राम विधानसभा क्षेत्र आरक्षित है। लोकसभा चुनाव में इस विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस को करीब 15 हजार मतों की बढ़त मिली थी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad