Advertisement

भूपेंद्र पटेल होंगे गुजरात के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला

गुजरात में विजय रूपाणी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए भाजपा...
भूपेंद्र पटेल होंगे गुजरात के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला

गुजरात में विजय रूपाणी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए भाजपा विधायक दल की रविवार को तीन बजे बैठक शुरू हो गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी को पार्टी ने पर्यवेक्षक बनाया है। वो पार्टी कार्यालय पहुंच चुके हैं। अहमदाबाद पहुंचने पर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हम यहां गुजरात के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर आगे की चर्चा करने आए हैं। हम पहले प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से लगभग साल भर पहले अचानक से हुए एक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री रूपाणी ने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया।

गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कहा कि ऐसा मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए, जिसे पूरी गुजरात की जनता जानती हो।

माना जा रहा है कि पाटीदार समाज के किसी नेता को अगला सीएम बनाया जाएगा, जिनमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया का नाम भी शामिल है। मांडविया भी अहमदाबाद पार्टी कार्यालय विधायक दलों की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। साथ में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी बैठक में शामिल होंगे। दरअसल, हाल ही में देश के नए स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बने मनसुख मांडविया सीएम पद की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। उन्‍हें सीएम बनाकर बीजेपी युवा तुर्कों को आगे बढ़ाने के अपने दावे पर खरा उतरी सकती है। इसके पीछे जातीय समीकरण की भी भूमिका महत्‍वपूर्ण रहेगी। वह गुजरात की राजनीति में अहम माने जाने वाले पटेल समुदाय से आते हैं।

इसके अलावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल को भी मुख्यमंत्री पद के एक सम्भावित उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है। नितिन पटेल के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल भी कार्यालय पहुंचे हैं।

दरअसल, गुजरात सरकार में नंबर 2 डेप्‍युटी सीएम नितिन पटेल भी का नाम भी सीएम की रेस में खासा चर्चा में है। पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल के बाद भी नितिन पटेल का दावा बहुत मजबूत था, लेकिन विजय रुपाणी को मुख्‍यमंत्री बना देने से उन्‍हें मायूसी हाथ लगी थी। 65 वर्षीय नितिन पटेल राज्य सरकार में कई पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साथ ही उनके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का विश्वास मत भी है। 2016 में वह पहली बार उपमुख्यमंत्री बने।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad