Advertisement

नीतीश कुमार को लेकर लगीं अटकलें सही निकली, बने जेडीयू के अध्यक्ष; ललन सिंह ने दिया इस्तीफा

बीते दिनों से लगातार जिन अटकलों ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी थी। आज वह अटकलें पुष्टि में बदल...
नीतीश कुमार को लेकर लगीं अटकलें सही निकली, बने जेडीयू के अध्यक्ष; ललन सिंह ने दिया इस्तीफा

बीते दिनों से लगातार जिन अटकलों ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी थी। आज वह अटकलें पुष्टि में बदल गईं। लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़े फेरबदल में नीतीश कुमार जेडीयू के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। ललन सिंह द्वारा इस्तीफा देने के बाद यह निर्णय हुआ। 

पार्टी नेता के सी त्यागी ने पुष्टि करते हुए बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शुक्रवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जनता दल (यूनाइटेड) का अध्यक्ष चुना गया, जबकि निवर्तमान ललन सिंह ने पद छोड़ दिया और उनके नाम का प्रस्ताव रखा।

पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कार्यकारिणी बैठक में लिए गए निर्णयों की पुष्टि होने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि पार्टी के अधिकांश प्रमुख नेताओं की राय थी कि कुमार को सबसे प्रमुख चेहरा होने के नाते 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले इस महत्वपूर्ण समय में संगठन की कमान संभालनी चाहिए।

पार्टी विपक्षी इंडिया ब्लॉक का हिस्सा है। सूत्रों ने कहा कि सिंह की नेतृत्व शैली की कुमार के साथ हालिया बातचीत में पार्टी के कई नेताओं ने भी आलोचना की थी।

पिछले कुछ दिनों से लगातार ऐसी अटकारी लगाई जा रही थी कि ललन सिंह पार्टी अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा सौंप सकते हैं और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही पार्टी की कमान संभालने का जिम्मा भी मिल सकता है। लेकिन इन अटकलें पर लगातार नीतीश कुमार और ललन सिंह खुद विराम लग रहे थे।

दोनों नेताओं ने ही यह बात कही थी कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला। लाजमी है कि अब यह बात सच होती दिख रही है और नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री के साथ-साथ पार्टी के अध्यक्ष पद की कमान भी संभालेंगे। अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के भीतर इसे बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad