Advertisement

सपा सांसद सुरेंद्र नागर का राज्यसभा से इस्तीफा, बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

समाजवादी पार्टी के सांसद सुरेंद्र नागर ने शुक्रवार को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। आधिकारिक सूत्रों...
सपा सांसद सुरेंद्र नागर का राज्यसभा से इस्तीफा, बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

समाजवादी पार्टी के सांसद सुरेंद्र नागर ने शुक्रवार को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि उनके भाजपा में शामिल होने की संभावना है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक प्रभावशाली गुर्जर नेता नागर का इस्तीफा राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने स्वीकार कर लिया है। सूत्रों ने कहा कि नागर ने इस्तीफे के बाद संसद में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि उनके भाजपा में शामिल होने की संभावना है और इसके टिकट पर उच्च सदन में फिर से चुने जा सकते हैं।

 विपक्षी दलों के कई राज्यसभा सदस्य भाजपा में शामिल हुए हैं। कांग्रेस के संजय सिंह और समाजवादी पार्टी के नीरज शेखर भी अपनी पार्टियों और राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल हो गए। टीडीपी के चार सदस्य पहले भी भाजपा में शामिल हुए थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad