Advertisement

दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल ने साबित किया विश्वास मत, कहा- भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती आम आदमी पार्टी है

राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया।...
दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल ने साबित किया विश्वास मत, कहा- भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती आम आदमी पार्टी है

राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। सदन में इस दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के 62 में से 54 विधायक उपस्थित थे। केजरीवाल ने इस पर कहा कि हमारा कोई विधायक नहीं टूटा है। जो नहीं आएं, उनमें कुछ अस्वस्थ हैं और कुछ बाहर हैं।

विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा में विश्वासमत प्रस्ताव पर कहा, "बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती आम आदमी पार्टी है। आज अगर बीजेपी किसी से डरती है तो वह आम आदमी पार्टी है, मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं कि अगर बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 नहीं हारती है तो फिर 2029 में आम आदमी पार्टी भारत को बीजेपी से मुक्त कर देगी।"

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हमारे नेता को गिरफ्तार कर लिया गया, हमारा सारा काम रोकने की कोशिश कर रहे हैं, धमकियां दे रहे हैं। हमारे ऊपर चारों तरफ से हमले ही हमले किए जा रहे हैं, अब हर जगह एक सवाल चलने लगा है कि क्या मोदी जी अरविंद केजरीवाल को खत्म करना चाह रहे हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि आज देश के अंदर बीजेपी का सबसे बड़ा चैंलेंजर आदमी पार्टी बना है। आज बीजेपी को केवल आम आदमी पार्टी से खतरा है।"

सीएम केजरीवाल बोले, "अगर कोई नेता बिना किसी दबाव में आकर भी बीजेपी में ना जाये और उसे जेल भेज दिया जाये तो वो नेता कट्टर ईमानदार है। बीजेपी ने हर जगह रेड मार ली, एक चवन्नी नहीं मिली। हमारी संपत्ति लोगों के दिलों में हैं, बैंक अकाउंट में नहीं है।"

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "...भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती आम आदमी पार्टी है। आज अगर भाजपा को किसी से खतरा है तो वह आम आदमी पार्टी से है...मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं कि अगर 2024 में भाजपा लोकसभा चुनाव नहीं हारी, तो फिर 2029 में ‘आप’ इस देश को भाजपा से मुक्ति दिलाएगी..."।

<blockquote class="twitter-tweet" data-media-max-width="560"><p lang="hi" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH</a> दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, &quot;...भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती आम आदमी पार्टी है। आज अगर भाजपा को किसी से खतरा है तो वह आम आदमी पार्टी से है...मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं कि अगर 2024 में भाजपा लोकसभा चुनाव नहीं हारी, तो फिर 2029 में AAP इस… <a href="https://t.co/imMG3KNYr3">pic.twitter.com/imMG3KNYr3</a></p>&mdash; ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="https://twitter.com/AHindinews/status/1758783705877741627?ref_src=twsrc%5Etfw">February 17, 2024</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad