Advertisement

कांग्रेस और 'आप' के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी, संदीप दीक्षित बोले- 'सुशील गुप्ता कौन हैं?'

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों के तबादलों और पोस्टिंग पर अध्यादेश को बदलने के...
कांग्रेस और 'आप' के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी, संदीप दीक्षित बोले- 'सुशील गुप्ता कौन हैं?'

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों के तबादलों और पोस्टिंग पर अध्यादेश को बदलने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 विपक्षी दलों के हो हल्ले के बीच गुरुवार को लोकसभा द्वारा पारित कर दिया गया। हालांकि, इसपर कांग्रेस के संदीप दीक्षित और आम आदमी पार्टी के बीच टकराव सामने आया।

दरअसल, संदीप दीक्षित और आप के नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर चालू है। कांग्रेस के नेता संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील गुप्ता पर कहा, "सुशील गुप्ता कौन हैं ? यह तो वही है ना, जो पहले कांग्रेस के आगे पीछे घूमते थे...सीट के लिए। वह कुछ व्यापार करने के लिए कांग्रेस में भी आये थे। मैं इस आदमी को गंभीरता से नहीं लेता। ऐसे लोग टिप्पणी के लायक नहीं हैं।"

#WATCH | Delhi: On AAP MP Sushil Gupta, Congress leader Sandeep Dikshit says, "Who is Sushil Gupta? He is the one who used to earlier roam around in Congress demanding a seat...He also came to Congress to do some trade. I don't take this man seriously...Such people don't deserve… https://t.co/N8wb9ipGSR pic.twitter.com/gfz1Fv6YTT
— ANI (@ANI) August 6, 2023

बता दें कि संदीप दीक्षित का बयान सुशील गुप्ता के उस बयान पर आया था जिसमें उन्होंने दीक्षित के किसी और कांग्रेस में होने की बात कही थी। आप सांसद ने शनिवार को कहा था, "इस बिल पर कांग्रेस के सभी नेता आम आदमी पार्टी के साथ खड़े हैं। संदीप दीक्षित को सोचना होगा कि वो कांग्रेस में हैं या नहीं, वो राहुल गांधी के साथ हैं या किसी और कांग्रेस के साथ हैं।"

#WATCH | "All Congress leaders are standing with AAP on this bill. Sandeep Dikshit will have to think about whether or not he is in Congress, is he with Rahul Gandhi or some other Congress," : AAP MP Sushil Gupta on Congress supporting AAP and opposing Delhi services Bill pic.twitter.com/ym5F48FTrr
— ANI (@ANI) August 5, 2023

गौरतलब है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी INDIA गठबंधन में साथ हैं और कांग्रेस पार्टी ने आप के समर्थन में केंद्र द्वारा पेश किए गए विधेयक का विरोध किया। मगर, सोमवार को संदीप दीक्षित ने कहा था, "लोकसभा में बीजेपी के पास बहुमत है, ये बिल सदन में पास होना चाहिए। यह बिल दिल्ली की स्थिति के अनुसार है। अगर आप दिल्ली को शक्तियां देना चाहते हैं तो इसे पूर्ण राज्य बनाया जाए। मेरी राय में इस बिल का विरोध करना गलत है।"

यह बयान कांग्रेस के वादे के विरोध में नज़र आया तो संदीप दीक्षित और सुशील गुप्ता में तनातनी हो गई। बहरहाल, सोमवार को दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी कहा था, "जब कांग्रेस नेतृत्व ने इस बिल (दिल्ली अध्यादेश बिल) का विरोध करने का फैसला किया है, तो संदीप दीक्षित का इस पर कुछ भी कहना कोई मायने नहीं रखता।" हालांकि, बाद में यह लोकसभा में पारित हो गया। सूत्रों का कहना है कि सरकार इसे सोमवार को राज्यसभा में ला सकती है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad