Advertisement

गायत्री प्रजापति के घर ईडी की छापेमारी, मिले 11 लाख रुपए के पुराने नोट; खनन घोटाले में चल रही कार्रवाई

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे...
गायत्री प्रजापति के घर ईडी की छापेमारी, मिले 11 लाख रुपए के पुराने नोट; खनन घोटाले में चल रही कार्रवाई

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की मुश्किलें बढ़ गई है। खनन घोटाले को लेकर बीते दिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) टीम ने गायत्री प्रजापति के अमेठी वाले घर पर छापेमारी की, जिसमें 11 लाख रुपए से अधिक के पुराने नोट बरामद हुए हैं। इसके अलावा ईडी को 5 लाख के सादे स्टाम्प पेपर, सौ से अधिक बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज़ और डेढ़ लाख रुपये कैश मिले हैं।

बुधवार को ईडी ने समाजवादी पार्टी की सरकार में खनन मंत्री रहे प्रजापति के अमेठी स्थित घर और ऑफिस पर छापा मारा। इस दौरान ईडी को कई दस्तावेज मिले हैं, जिसके बाद अब प्रजापति की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 

ईडी को मिले दस्तावेजों के मुताबिक सपा नेता गायत्री प्रजापति की लखनऊ, कानपुर, मुंबई, सीतापुर समेत छह से ज्यादा शहरों में संपत्ति है। एजेंसी का दावा है कि ये सारी संपत्ति खनन की कमाई से बनाई गई है। 

यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति अभी रेप मामले में जेल में बंद हैं। साथ ही खनन के पट्टों के आवंटन मे धांधली के आरोप में उनके खिलाफ ईडी और सीबीआई की जांच चल रही है। इस जांच के सिलसिले में गायत्री प्रजापति और उनके करीबियों पर कई बार छापेमारी हो चुकी है। इस मामले में एजेंसियों की अखिलेश यादव पर भी है। अखिलेश यादव 2012 से 2017 तक यूपी के सीएम और 2012 से 2013 तक राज्य के खनन मंत्री रहे हैं.। 2012 से 2016 के बीच अवैध खनन हुआ था।

 

  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad