Advertisement

संभावित पराजय से बौखला गए हैं कमलनाथ और दिग्विजय- शिवराज सिंह

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और दिग्विजय...
संभावित पराजय से बौखला गए हैं कमलनाथ और दिग्विजय- शिवराज सिंह

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह अपनी संभावित पराजय से बौखलाकर राज्य के अधिकारियों कर्मचारियों को धमकाने का कार्य कर रहे हैं।

शिवराज चौहान ने यहां अपने बयान में कहा कि अधिकारियों कर्मचारियों को धमकाना भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है और इस मामले में निर्वाचन आयोग को स्वत: संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करना चाहिए।

चौहान ने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह इन दिनों अधिकारियों कर्मचारियों को धमका रहे हैं। वे राेज कर्मचारियों को धमकी दे रहे हैं कि हम देखे लेंगे। निपट लेंगे। निपटा देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आखिर अधिकारियों और कर्मचारियों का भी आत्मसम्मान है। उनके मनोबल को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उनका अपमान किया जा रहा है।

शिवराज चौहान ने निर्वाचन आयोग से निवेदन किया है कि वह इस मामले में स्वत: संज्ञान लेकर धमकाने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करे। कमलनाथ अक्सर कहते हैं कि सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों को समझ लेना चाहिए कि 10 नवंबर (नतीजों का दिन) के बाद 11 नवंबर भी आएगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad