Advertisement

महाराष्ट्र: सदन में बोले देवेंद्र फडणवीस, वापस आ गया हूं और एकनाथ शिंदे को साथ लाया हूं

महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। विधानसभा के फ्लोर पर अपना बहुमत साबित कर दिया...
महाराष्ट्र: सदन में बोले देवेंद्र फडणवीस, वापस आ गया हूं और एकनाथ शिंदे को साथ लाया हूं

महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। विधानसभा के फ्लोर पर अपना बहुमत साबित कर दिया है। 288 सदस्य वाले सदन में 164 विधायकों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समर्थन में मतदान किया है, जबकि विपक्ष में 99 वोट पड़े हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र में पिछले लगभग 2 हफ्तों से चल रहे सियासी संकट और बगावती एपिसोड का यह अध्याय अभी के लिए समाप्त हो गया है।

देवेंद्र फडणवीस ने फ्लोर टेस्ट जीतने पर सीएम एकनाथ शिंदे को बधाई देते हुए विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिंदे एक वफादार शिव सैनिक हैं। उन्होंने कहा, “वह बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा के प्रति वफादार हैं।”

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सदन ने भाजपा-शिवसेना के एक मुख्यमंत्री को मंजूरी दे दी है। फडणवीस ने कहा, “पुलिस कार्रवाई और जेल का सामना करने के बावजूद शिंदे ने आम आदमी की मदद करने के लिए काम किया है।” उन्होंने आगे कहा कि शिंदे 2004 से पांच बार एक ही निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए हैं। फडणवीस ने आगे कहा कि शिंदे और उनके कार्यकर्ता भी उस समय जेल गए थे जब बेलगाम को लेकर महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच विवाद चल रहा था।

विश्वास मत जीतने के बाद विधानसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे एक अच्छे नेता हैं क्योंकि स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान भी उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सुविधाएं आम आदमी तक पहुंचे। उन्होंने कहा, “वह व्यक्तिगत रूप से गांवों का दौरा करते थे और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते थे। उन्होंने रिक्त पदों को भरना सुनिश्चित किया, इसलिए शिंदे इतने अच्छे नेता हैं।”

इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने अपना मजाक उड़ाने वाले लोगों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘मैंने एक बार कहा था कि मैं वापस आऊंगा, लेकिन जब मैंने ऐसा कहा तो कई लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया। मैं आज वापस आया हूं और उन्हें (एकनाथ शिंदे) अपने साथ लाया हूं। मैं उन लोगों से बदला नहीं लूंगा जिन्होंने मेरा मजाक उड़ाया। मैं उन्हें माफ कर दूंगा, राजनीति में हर बात को गंभीरता से नहीं लिया जाता।”

फडणवीस ने कहा कि राजनीति में विरोधियों की आवाज सुनने के लिए सभी को तैयार रहना चाहिए। हमने देखा कि सोशल मीडिया पर बयान देने और पोस्ट करने के लिए लोगों को जेल में डाल दिया गया। हमें उचित तरीके सेआलोचना का जवाब देना चाहिए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad