Advertisement

सीएम शिवराज का ऐलान- मध्य प्रदेश के लोगों को ही मिलेंगी राज्य में सरकारी नौकरियां, जल्द लाएंगे कानून

मध्य प्रदेश सरकार की सभी नौकरियां राज्य के लोगों के लिए आरक्षित होंगी।  इसके लिए आवश्यक कानूनी बदलाव...
सीएम शिवराज का ऐलान- मध्य प्रदेश के लोगों को ही मिलेंगी राज्य में सरकारी नौकरियां, जल्द लाएंगे कानून

मध्य प्रदेश सरकार की सभी नौकरियां राज्य के लोगों के लिए आरक्षित होंगी।  इसके लिए आवश्यक कानूनी बदलाव जल्द ही पेश किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका ऐलान किया है। 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार ने केवल राज्य के छात्रों के लिए सरकारी नौकरियों को आरक्षित करने के लिए कदम उठाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के नागरिकों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण संबंधी कानूनी बदलाव जल्द ही पेश किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से कहा, ''मेरे प्यारे भांजे-भांजियों! आज से मध्यप्रदेश के संसाधनों पर पहला अधिकार मध्यप्रदेश के बच्चों का होगा। सभी शासकीय नौकरियाँ सिर्फ मध्यप्रदेश के बच्चों के लिए ही आरक्षित रहेंगी। हमारा लक्ष्य प्रदेश की प्रतिभाओं को प्रदेश के उत्थान में सम्मिलित करना है''।

मुख्यमंत्री ने कहा,“आज, मध्य प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। हम आवश्यक कानूनी कदम उठा रहे हैं ताकि मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियां केवल राज्य के युवाओं को दी जा सकें”।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad