Advertisement

नीतीश समेत अन्य मंत्रियों के संपत्ति का ब्योरा जारी, मुकेश सहनी सबसे अमीर; देखे पूरी लिस्ट

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए की सरकार चल रही है। संपत्ति का ब्योरा...
नीतीश समेत अन्य मंत्रियों के संपत्ति का ब्योरा जारी, मुकेश सहनी सबसे अमीर; देखे पूरी लिस्ट

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए की सरकार चल रही है। संपत्ति का ब्योरा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत उनके अन्य मंत्रियों की तरफ से घोषणा कर दी गई है। इसे राज्य सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने जारी किया गया है। विभाग की वेबसाइट पर दिए गए ब्योरे के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास महज 35, 885 रुपए नकद हैं। जबकि, उससे अधिक उनके बेटे निशांत कुमार के पास संपत्ति है। वहीं, भाजपा कोटे से बनाए गए उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के पास चार गाड़ियां हैं। उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के पास पिस्टल, राइफल के साथ आधा किलो सोना है। जबकि सबसे अधिक संपत्ति विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद  पहली बार मंत्री बने वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पास है। उनके पास कुल 18 करोड़ से अधिक की संपत्ति है।

सीएम नीतीश के पास महज 35, 885 रुपए नकद है। हालांकि, पुत्र निशांत के पास नकद 28 हजार 297 रुपये हैं। जबकि बैंक खातों में फिक्स्ड या जमा के तौर पर एक करोड़ से अधिक रुपए हैं। उनके नाम विभिन्न वित्तीय संस्थाओं में 25 लाख से अधिक के निवेश हैं।

क्लिक कर पढ़ें पूरी लिस्ट:- https://state.bihar.gov.in/csd/SectionInformation.html?editForm&rowId=3961

राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के पास एक पिस्टल और एक राइफल है। 48 हजार नकदी रखने वाली उपमुख्यमंत्री के बचत खाते में तीन लाख रुपए हैं। लगभग दस लाख विभिन्न बचत योजनाओं में जमा है। आधा किलो से अधिक सोना तो डेढ़ किलो चांदी के आभूषण हैं। वहीं,उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के पास अलग-अलग मॉडल की चार गाड़ियां हैं। इनमें बोलेरो, टाटा इंडिगो, स्कॉर्पियो व इनोवा टोयटा शामिल हैं। खुद के पास 54 हजार नकद तो पत्नी के पास 44 हजार है। तीन लाख बचत खाता में है। पत्नी के पास 400 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण हैं, जिनकी कीमत 20 लाख है। 

पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के मंत्री मुकेश सहनी करोड़पति हैं। उनके बैंक खातों में 23.63 लाख जमा हैं। वहीं बांड और अन्य शेयर में 78.80 लाख लगा रखा है। इसके अतिरिक्त अन्य वित्तीय संस्थाओं में 14 लाख से अधिक का निवेश है। हाथ में 45,500 जबकि पत्नी के पास 25 हजार रुपए हैं। वहीं मुम्बई में इनके पास तीन संपत्तियां हैं जिनकी कीमत 7.47 करोड़ हैं। मुम्बई में इनके पास 9.60 करोड़ का एक घर भी है।   

भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी से अधिक उनकी पत्नी की कमाई है। वर्ष 2019-20 में उन्होंने 25 लाख 21 हजार 63 रुपये का आयकर रिटर्न दाखिल किया है। वहीं, उनकी पत्नी ने 39 लाख 01 हजार 335 रुपये और उनके बच्चे ने 6 लाख 11 हजार 118 रुपये का रिटर्न दाखिल किया। चौधरी के पास 29 हजार 500 रुपये नकद है, जबकि पत्नी के पास 25 हजार। 

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के पास भी करोड़ों की संपत्ति है। उनके पास कुल एक करोड़ 20 लाख रुपए से अधिक की चल और अचल संपत्ति है। वहीं, उनकी पत्नी के नाम 82 लाख 84 हजार 319 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के नाम नई दिल्ली के द्वारका में 1063 स्क्वॉयर फीट का फ्लैट भी है।  

राजस्व मंत्री रामसूरत कुमार के पास वाहन के नाम पर ट्रैक्टर और बाइक है और उनकी पत्नी बस, ट्रक और इनोवा की मालकिन हैं। बैंक खातों में भी उनकी साढ़े पांच लाख रुपये नकद जमा हैं।  

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad