Advertisement

जदयू के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता दल यूनाइटेड का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। जदयू के राष्ट्रीय सचिव अफाक अहमद खान के मुताबिक पार्टी के निर्वाचन अधिकारी अनिल हेगड़े ने नीतीश कुमार को जदयू अध्यक्ष निर्वाचित किये जाने का प्रमाणपत्र उनके प्रतिनिधि विधान पार्षद संजय कुमार सिंह को सौंपा।
जदयू के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए नीतीश कुमार

नीतीश कुमार से पूर्व शरद यादव लंबे समय तक जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष रहे। उसके बाद सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि नीतीश को पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाए। नीतीश कुमार अब सरकार के साथ-साथ संगठन का भी कामकाज देख रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा राज्यों के अध्यक्ष का भी चुनाव प्रक्रिया चल रही है। हाल ही में बिहार में प्रदेश अध्‍यक्ष का चुनाव हुआ और वशिष्ठ नारायण सिंह को प्रदेश अध्यक्ष चुनाव गया। अन्य राज्यों के लिए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो रह है। 

इस दौरान पार्टी महासचिव आर सी पी सिंह, बिहार कैबिनेट में वरिष्ठ मंत्री राजीव रंजन सिंह लल्लन, पूर्व विधान पार्षद संजय झा, विधायक अशोक कुमार के अलावा बिहार प्रदेश जदयू के तीन महासचिव रवीन्द्र प्रसाद सिंह, नवीन कुमार आर्य और अनिल कुमार सिंह एवं अन्य मौजूद थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad