Advertisement

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने याद दिलाया घोसी उपचुनाव, भाजपा को लेकर दिया यह बयान

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी गठबंधन INDIA के नेताओं ने भाजपा को हराने का उद्घोष किया है। जैसे जैसे दिन...
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने याद दिलाया घोसी उपचुनाव, भाजपा को लेकर दिया यह बयान

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी गठबंधन INDIA के नेताओं ने भाजपा को हराने का उद्घोष किया है। जैसे जैसे दिन बीत रहे हैं, हर नया दिन एक नए दावे, आरोप या घोषणा को सामने ला रहा है। इस बार यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को हटाने का फैसला कर लिया है।

मीडिया से वार्ता करते हुए अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई कि भाजपा लोकसभा चुनावों में उसी तरह हारेगी, जैसे सत्तारूढ़ पार्टी के प्रत्याशी को हाल में घोसी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में हार देखनी पड़ी।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "INDIA गठबंधन की रणनीति के अनुसार, मुझे विश्वास है कि जनता भाजपा को हटाएगी। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश की जनता ने तो भाजपा को हटाने का मन बना लिया है। घोसी लोकसभा उपचुनाव में जनता ने बीजेपी को लगभग 50 हज़ार वोटों से हराया।"

गौरतलब है कि हाल में देश की पांच लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे, जिसमें घोसी एक हॉटसीट रही। ऐसा इसलिए क्योंकि यह पहला मौका था जब विपक्षी गठबंधन ने एक साथ आकर चुनाव लडा। कांग्रेस सहित गठबंधन के तमाम घटक दलों ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को समर्थन दिया। इसका नतीजा यह रहा कि गठबंधन को जीत नसीब हुई।

पहले, उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा था कि भाजपा सरकार द्वारा इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए अमल में लाई जा रही योजनाओं को तैयार करने में समाजवादी पार्टी का रोल अहम रहा है।

उन्होंने कहा, "अभी हम जो बुनियादी ढांचा देख रहे हैं, हर सरकार ने इस क्षेत्र को बेहतर बनाने का प्रयास किया है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि जिस बुनियादी ढांचे को हम आज क्रियान्वित होते देख रहे हैं, उसके लिए नीतियां बनाने में समाजवादी पार्टी ने प्रमुख भूमिका निभाई है।"

वहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के आमने सामने होने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "हम (गठबंधन INDIA) इसके लिए कोई न कोई तरीका निकाल लेंगे। क्योंकि जो पार्टियां एक दूसरे के आमने सामने (राज्य में) हैं, वे भाजपा को हराना चाहती हैं। सपा मध्य प्रदेश में भाजपा को हराने में सहयोग करेगी। सपा बीजेपी को हराने के लिए काम करेगी।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad