Advertisement

केजरीवाल ने कहा, ‘लोग मनमोहन सिंह जैसे ‘शिक्षित पीएम’ की कमी महसूस कर रहे हैं’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि लोग...
केजरीवाल ने कहा, ‘लोग मनमोहन सिंह जैसे ‘शिक्षित पीएम’ की कमी महसूस कर रहे हैं’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि लोग मनमोहन सिंह जैसे ‘शिक्षित प्रधानमंत्री’ की कमी महसूस कर रहे हैं।

बेशक केजरीवाल अब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तारीफ कर रहे हैं लेकिन 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव और उसके अगले साल लोकसभा चुनाव के दौरान मनमोहन सिंह केजरीवाल के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के निशाने पर रहे थे।

केजरीवाल ने गिरते रुपये पर वॉल स्ट्रीट पत्रिका का एक लेख डालते हुए ट्विटर पर लिखा है,  ‘लोगों को मनमोहन सिंह जैसे शिक्षित प्रधानमंत्री की कमी खल रही है। लोगों को लग रहा है कि प्रधानमंत्री तो पढ़ा लिखा ही होना चाहिए।’

केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी के सदस्य पूर्व में भी मोदी की शैक्षणिक योग्यताओं और उनकी डिग्री की प्रमाणिकता पर सवाल उठा चुके हैं।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली में जारी जल संकट को लेकर ‘गंदी राजनीति’  करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, ‘भाजपा दिल्लीवासियों के पानी के साथ गंदी राजनीति कर रही है। दिल्ली को 22 सालों से यह पानी मिल रहा था लेकिन एकाएक हरियाणा की भाजपा सरकार ने इस आपूर्ति में भारी कमी कर दी। ऐसा क्यों? कृपया भाजपा अपनी गंदी राजनीति से लोगों को परेशान ना करें।’

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad