Advertisement

बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल: मुख्यमंत्री के आवास पहुंचे जद(यू) नेता

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सत्तारूढ़ ‘महागठबंधन’ को छोड़ने और राष्ट्रीय जनतांत्रिक...
बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल: मुख्यमंत्री के आवास पहुंचे जद(यू) नेता

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सत्तारूढ़ ‘महागठबंधन’ को छोड़ने और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने की योजना बनाने के मजबूत संकेतों के बीच जनता दल (यूनाइटेड) (जद-यू) के शीर्ष नेता शनिवार को कुमार के आवास पहुंचे।

जूद(यू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, मंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा और राज्य विधान परिषद के अध्यक्ष देवेश चंद्र ठाकुर जैसे नेता लगभग उसी समय यहां मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास 1, अणे मार्ग पहुंचे, जब जद (यू) के वर्तमान सहयोगी राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के विधायकों की बैठक हो रही है।

 

राजद विधायकों की बैठक पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद के आवास पर जारी है।

 

राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों और सांसदों की भी एक बैठक पार्टी कार्यालय में होनी है। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह बैठक आगामी लोकसभा चुनावों पर चर्चा के लिए बुलाई गई है।

कुमार ने भी राजनीतिक उथल-पुथल पर अब तक चुप्पी साध रखी है। ऐसी अफवाहें जोर पकड़ रही हैं कि कुमार इस्तीफा दे सकते हैं और भाजपा के समर्थन से नयी सरकार का गठन कर सकते हैं।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad