Advertisement

भारत जोड़ो यात्रा: संजय राउत बोले- राहुल गांधी और आदित्य दोनों ही युवा और देश का नेतृत्व करने में सक्षम

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा महाराष्ट्र पहुंच चुकी है, वहीं महाराष्ट्र में कांग्रेस के पूर्व...
भारत जोड़ो यात्रा: संजय राउत बोले- राहुल गांधी और आदित्य दोनों ही युवा और देश का नेतृत्व करने में सक्षम

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा महाराष्ट्र पहुंच चुकी है, वहीं महाराष्ट्र में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे का साथ भी मिल गया है। इस पर राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे दो प्रमुख युवा नेता हैं जो देश का नेतृत्व करने में सक्षम हैं। ठाकरे ने शुक्रवार को राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में भाग लिया था।

संजय राउत ने कहा, “दो प्रमुख युवा नेता, राहुल गांधी और आदित्य ठाकरे, ‘भारत जोड़ो’ के लिए एक साथ चलेंगे और इससे नई ऊर्जा का संचार होगा। दोनों युवा नेता देश का नेतृत्व करने में सक्षम हैं।” धनशोधन मामले में जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए राउत ने कहा कि शिवसेना ‘भारत जोड़ो’ यात्रा का हिस्सा है।

उन्होंने कहा, उनमें (गांधी और ठाकरे में) राज्य और देश के लिए काम करने के लिए बहुत ऊर्जा है। उद्धव ठाकरे और वंचित बहुजन आघाड़ी के नेता प्रकाश आम्बेडकर के एक साथ आने के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा कि उन दोनों के दादाओं के बीच एक रिश्ता था और यह अब आज पीढ़ियों में भी बन गया है।

राउत ने कहा, “बाबासाहेब आम्बेडकर और प्रबोधनकर ठाकरे ने संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में भाग लिया था। बाबासाहेब आम्बेडकर के मराठी गौरव के बारे में मजबूत विचार थे।” उन्होंने कहा, प्रबोधनकर ठाकरे ने बाबासाहेब आम्बेडकर से महाराष्ट्र आंदोलन में भाग लेने का अनुरोध किया था और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया था। राउत ने कहा, आम्बेडकर और ठाकरे दो ताकतें हैं तथा जब वे एक साथ आएंगे तो आप देश की राजनीति को बदलते हुए देखेंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad