Advertisement

बोलीं तृणमूल सांसद मुनमुन सेन, मोदी को वक्त दो

तृणमूल कांग्रेस की सांसद मुनमुन सेन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी से पार्टी ने दूरी बनाते हुए इसे उनका निजी विचार बताया। तृणमूल के राष्ट्रीय प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने एक बयान में कहा, मेरी सहयोगी मुनमुन सेन द्वारा की गई टिप्पणी उनका निजी विचार है, पार्टी का नहीं।
बोलीं तृणमूल सांसद मुनमुन सेन, मोदी को वक्त दो

बांकुड़ा से तृणमूल सांसद मुनमुन ने कल एक टीवी चैनल से कहा था, मेरा मानना है कि हमें उन्हें (मोदी) एक अवसर देना चाहिए। उन्हें इतने सारे मतदाताओं ने पसंद किया है और हमें उन्हें प्रधानमंत्राी के तौर पर एक अवसर देना चाहिए। उन्होंने कहा था, उनकी (मोदी) खुद की पार्टी (भाजपा) उन्हें अवसर नहीं दे रही। हमें देखना होगा कि पांच सालों के दौरान वह क्या करते हैं और उसके बाद हम उनके खिलाफ हो सकते हैं।

जब उनसे पूछा गया कि असहिष्णुता को लेकर जो प्रतिरोध चल रहा है तो उन्होंने कहा कि प्रतिरोध हमेशा से हमारे देश में रहा है और इसमें कोई नई बात नहीं है। मुनमुन सेन ने कहा था कि आजकल हमारे पास मीडिया है, अधिक कैमरे हैं, अधिक माइक्रोफोन हैं, इसलिए ज्यादा पहुंच भी है। उन्होंने कहा था, लेकिन मुझे एक बात बताइए, क्या हमेशा से बाल विवाह नहीं था? आज के समय भी सती होती हैं। यह बातें हमारे देश के साथ चलती रही हैं। आज वे (प्रतिरोध करने वाले) साथ आने में सक्षम हैं क्योंकि अब हमारे पास कंप्यूटर है, इंटरनेट है। आप (मीडिया) हैं। सेन ने कहा था, प्रतिरोध करने में नया जैसा कुछ भी नहीं है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad