Advertisement

'अच्छे दिन के जुमले पर सत्ता में आए लोगों ने एक भी अच्छा काम नहीं किया'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अगर विरोधियों को चुनाव की इतनी जल्‍दी हैं तो वह भी मुकाबले के लिए तैयार हैं। उन्‍होंने संकेत दिया कि सूबे में आगामी फरवरी में विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि वह परिणाम से नहीं डरते। सपा सरकार ने प्रदेश में बहुत से विकास कार्य कराए हैं। अगर जनता को विकास पसंद आया होगा तो सपा को जीत मिलेगी। मोदी सरकार का नाम लिए बिना उन्‍होंने कहा कि अच्छे दिन लाने के नाम पर सत्ता में आए लोगों ने एक भी अच्छा काम नहीं किया है।
'अच्छे दिन के जुमले पर सत्ता में आए लोगों ने एक भी अच्छा काम नहीं किया'

अखिलेश यादव ने कहा मेरे विरोधी पहले चुनाव चाहते हैं। मैं इसके लिए तैयार हूं। मेरी सरकार ने अप्रत्याशित विकास किया है और उर्जा से लबरेज मेरे समर्थक मेरा हौसला बढ़ा रहे हैं। उन्‍होंनेे अपनी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास में संतुलन कायम किया गया है। 

बिना भेदभाव के सभी क्षेत्रों का उनकी सरकार ने विकास किया है। सड़क परिवहन से लेकर मेट्रो सभी का कार्य किया है। साइकिलों की सस्‍ती किया गया है। जिलों को फोरलेन से जोड़ा गया है। 

उनकी सरकार ने पूरी कोशिश की है जनता को बेहतर सुविधा मिले। अब आगे जनता को फैसला करना है। मेट्रो बनवाया तो लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे को भी बनाने का काम किया गया है। जिलों को फोरलेन से भी जोड़ा गया है।उनकी सरकार ने साइकिल भी सस्ती की है। 

अखिलेश ने कहा कि हर काम का लाभ सभी तबके को मिले यह कोशिश की गई है। अखिलेश यादव लोक भवन के सभागार में रविवार को आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad