Advertisement

कौन हैं अरूसा आलम, जिन पर कैप्टन अमरिंदर और पंजाब सरकार के मंत्रियों में छिड़ा ट्विटर वार

पंजाब की राजनीति में कैप्टन अमरिंदर सिंह फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि उनके साथ उनकी तथाकथित...
कौन हैं अरूसा आलम, जिन पर कैप्टन अमरिंदर और पंजाब सरकार के मंत्रियों में छिड़ा ट्विटर वार

पंजाब की राजनीति में कैप्टन अमरिंदर सिंह फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि उनके साथ उनकी तथाकथित पाकिस्तानी महिला मित्र अरूसा आलम भी चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, अरूसा आलम को लेकर राज्य के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और अमरिंदर सिंह के बीच ट्वीटर जंग छिड़ गई है।

दरअसल, राज्य के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने यह कहकर सनसनी फैला दी कि अमरिंदर सिंह की महिला मित्र के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से कनेक्शन हैं और इसकी जांच कराई जाएगी।

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, अरूसा आलम एक पाकिस्तानी रक्षा पत्रकार हैं और पंजाब में पटियाला के महाराजा और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की विशेष, करीबी, महिला मित्र के रूप में जानी जाती हैं। वह चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर नियमित आती रही हैं। हालांकि वह पटियाला नहीं जाती क्योंकि परिवार को यह पसंद नहीं है। बता दें कि अरूसा आलम जो अमरिंदर सिंह महाराज साहब कहती हैं, 2017 में कैप्टन के शपथ ग्रहण समारोह में वीवीआईपी सीटों पर बैठी नजर आई थीं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह साल 2004 में जब पाकिस्तान गए थे, तब अरूसा की उनसे पहली मुलाकात हुई थी। पूर्व पत्रकार, अरूसा समाजवादी नेता अकलीन अख्तर की बेटी हैं, जिन्होंने 1970 के दशक में पाकिस्तान की राजनीति को प्रभावित किया था। अरूसा की मां को सैन्य प्रतिष्ठानों का बहुत करीबी माना जाता था, इतना करीब कि उन्हें 'रानी जनरल' की उपाधि मिली थी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad