Advertisement

कौन हैं एसपी सिंह बघेल जिस पर भाजपा ने जताया भरोसा, करहल सीट से अखिलेश को देंगे चुनौती

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं, वहां का चुनावी माहौल और भी दिलचस्प...
कौन हैं एसपी सिंह बघेल जिस पर भाजपा ने जताया भरोसा, करहल सीट से अखिलेश को देंगे चुनौती

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं, वहां का चुनावी माहौल और भी दिलचस्प होता जा रहा है। मैनपुरी के करहल विधानसभा सीट से बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को चुनावी मैदान में उतारा है। गौरलतब हो कि उनका मुकाबला सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से होगा।

आइये जानते हैं आखिर कौन हैं एसपी सिंह बघेल

1. सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के भटपुरा के मूल निवासी हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर के रूप में तैनात बघेल को मुलायम सिंह यादव की सुरक्षा जिम्मेदारी मिली थी। बघेल से मुलायम सिंह यादव इतना प्रभावित हुए कि 1998 में उनको जलेसर सीट से सपा का उम्मीदवार बना, चुनावी मैदान में उतारा दिया।

2. एसपी सिंह बघेल ने अपने पहले ही चुनाव में जबरजस्त जीत हासिल की और इसके बाद वो दो बार सांसद भी चुने गए। हालांकि वो सपा में ज्यादा देर तक नहीं टिके और बसपा में शामिल हो गए। वो बसपा की तरफ से 2010 में राज्यसभा के लिए मनोनीत हुए।

3. बसपा में रहते हुए वो पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भी बने। 2014 में वो फिरोजाबाद से सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव के सामने लोकसभा का चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

4. 2014 में मिली करारी हार के बाद उन्होंने बसपा को छोड़ दिया और भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद पार्टी ने उन्हें पिछड़ा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया। बाद में वो 2017 के विधानसभा चुनाव में वो टूंडला के सुरक्षित सीट से भाजपा विधायक चुने गए और योगी मंत्रिमंडल में पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य विभाग को संभाला।

5. हालांकि 2017 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें आगरा लोकसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा। बघेल ने यहां शानदार जीत दर्ज की और केंद्रीय कैबिनेट में राज्यमंत्री बन गए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad