Advertisement

कानून का शासन बिहार सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है: राज्यपाल राजेन्द्र आर्लेकर

बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र आर्लेकर ने सोमवार को कहा कि राज्य में कानून का शासन मुख्यमंत्री नीतीश...
कानून का शासन बिहार सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है: राज्यपाल राजेन्द्र आर्लेकर

बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र आर्लेकर ने सोमवार को कहा कि राज्य में कानून का शासन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की ‘सर्वोच्च प्राथमिकता’ है।

राज्यपाल ने बजट सत्र के शुरुआती दिन राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘राज्य में कानून का शासन कायम है... यही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून और व्यवस्था में सुधार के लिए (पुलिस) बल की ताकत बढ़ाई गई है।’’

राज्यपाल ने सरकार द्वारा उठाए गए कल्याणकारी कदमों के बारे में भी बताया। राज्यपाल के परंपरागत अभिभाषण के दौरान विपक्ष के सदस्यों ने नारेबाजी कर व्यवधान डालने की कोशिश की।

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad