Advertisement

बीजेपी पर बिफरे अभिषेक बनर्जी, बिप्लब देब को दी चुनौती, कहा- आ रहा हूं त्रिपुरा, रोक सको तो रोक लो...

त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस युवा मोर्चा के नेताओं पर कथित हमले के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और...
बीजेपी पर बिफरे अभिषेक बनर्जी, बिप्लब देब को दी चुनौती, कहा- आ रहा हूं त्रिपुरा, रोक सको तो रोक लो...

त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस युवा मोर्चा के नेताओं पर कथित हमले के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भजीते अभिषेक बनर्जी आज त्रिपुरा के दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी अभिषेक बनर्जी ने खुद ट्वीट कर दी है। 

बीते दिनों टीएमसी के तीन युवा नेताओं, देबांग्शु भट्टाचार्य, सुदीप राहा और जया दत्ता पार्टी के काम से त्रिपुरा गए थे। इस दौरान रास्ते में रोककर इन पर हमला किया गया। युवा नेताओं ने आरोप लगाया कि उनकी कारों को अंबासा रोड पर रोका गया और हमला किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अगरतला के बाद धर्मनगर में गोलियां चलाई गई और एक टीएमसी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई।

बता दें कि हालही में अभिषेक बनर्जी को काले झंडे दिखाए गए थे। उस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि एक भाजपा कार्यकर्ता ने उनकी कार पर बांस के डंडे से हमला किया था। इसके बाद अभिषेक ने अगरतला का दौरा किया था।

वहीं दूसरी ओर भाजपा द्वारा इस आरोपों से इनकार किया जा रहा है। बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, "टीएमसी हिंसा की राजनीति में विश्वास करती है। कोई त्रिपुरा में टीएमसी नेताओं को चोट क्यों पहुंचाना चाहेगा। जहां उनका कोई मतलब नहीं है? यह मीडिया का ध्यान केंद्रित करने के लिए एक नाटक है।" त्रिपुरा भाजपा नेता नबेंदु भट्टाचार्य ने बंगाल में एक बंगाली समाचार चैनल को बताया, "कोई भी त्रिपुरा आकर देख सकता है कि सरकार कैसा प्रदर्शन कर रही है। भाजपा किसी भी हमले में शामिल नहीं थी।"

भाजपा के इस बयान के बाद अभिषेक बनर्जी ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया कि त्रिपुरा भाजपा के गुंडों ने अपना असली रंग दिखाया है। टीएसी कार्यकर्ताओं पर इस बर्बर हमले से बिप्लब देब की सरकार में त्रिपुरा में "गुंडा राज" का पता चलता है। आपनी थमकियां और हमले ही आपकी अमानवीयता को साबित करते हैं। आप जो कर सकते हैं करें, तृणमूल एक इंच भी नहीं हिलेगी।

उन्होंने एक और ट्वीट कर लिखा कि कल मैं त्रिपुरा आ रहा हूं हर उस तृणमूल कार्यकर्ता के साथ खड़ा होने के लिए, जिन पर आज भाजपा के गुंडों ने बेरहमी से हमला किया था। यह मेरा वादा है कि मैं अपने खून की आखिरी बूंद तक लड़ाई जारी रखूंगा। अगर आप रोक सकते हैं तो मुझे रोकें!

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad