Advertisement

राहुल बोले, मोदी जी किसे बनाएंगे अगला निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर कड़ा हमला किया है।...
राहुल बोले, मोदी जी किसे बनाएंगे अगला निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर कड़ा हमला किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार विरोधी दलों के नेताओं को भयभीत और परेशान करने के लिए सीबीआइ का इस्तेमाल कर रही है। राहुल ने सवाल किया मोदी जी किसे अगला निशाना बनाएंगे?


उन्होंने कहा कि एक न्यूज रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि किस तरह से सीबीआइ पर राजद प्रमुख लाल प्रसाद यादव पर केस दर्ज करने के लिए दबाव डाला गया। इतना ही नहीं सीबीआइ को अपनी कानूनी टीम की सलाह को भी अनदेखा करने को कहा गया।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा मोदी जी सत्ता पाने के वे कुछ काल्पनिक बिंदू थे। कम शब्दों में एक सलाह, आप उदय भारत (राइजिंग इंडिया) के बारे में बिल्कुल सही हैं। लेकिन एक छोटी बात-इसका उदय आपके खिलाफ ही हो रहा है।


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad