Advertisement

योगी आदित्यनाथ ने दिया विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा, जानिए क्या है वजह

25 मार्च को लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्‍टेडियम में मुख्‍यमंत्री पद पर योगी आदित्‍यनाथ का शपथ...
योगी आदित्यनाथ ने दिया विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा, जानिए क्या है वजह

25 मार्च को लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्‍टेडियम में मुख्‍यमंत्री पद पर योगी आदित्‍यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह होगा और इसके लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। इस बीच खबर आ रही है कि उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

उत्‍तर प्रदेश विधान परिषद के प्रमुख सचिव राजेश सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है और इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम को विधान परिषद के अध्यक्ष कुंवर मानवेंद्र सिंह को अपना त्यागपत्र भेजा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

हाल के विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने वाले योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा थ्ज्ञा और एक लाख से अधिक मतों से वह विजयी रहे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सूत्रों के अनुसार योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को दूसरी बार उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। गोरखपुर से पांच बार सांसद रहे योगी वर्ष 2017 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद राज्‍य के मुख्‍यमंत्री बने थे और इस बार विधानसभा का चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा गया। विधान परिषद में योगी का कार्यकाल छह जुलाई 2022 तक था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad