Advertisement

यूपी: योगी सरकार का आज शाम में होगा पहला मंत्रिमंडल विस्तार! साधे जाएंगे सियासी ताना-बाना?

उत्‍तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंगलवार शाम को पहली बार...
यूपी: योगी सरकार का आज शाम में होगा पहला मंत्रिमंडल विस्तार! साधे जाएंगे सियासी ताना-बाना?

उत्‍तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंगलवार शाम को पहली बार मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जिसमें कम से कम चार मंत्रियों को शपथ दिलाये जाने की संभावना है! राजभवन के सूत्रों ने बताया कि शाम पांच बजे कम से कम चार मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। हालांकि एक सूत्र ने पांच मंत्री बनाये जाने की उम्मीद जतायी है।

सूत्रों ने बताया कि योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल (2022-2027) के पहले विस्तार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के विधायक अनिल कुमार और भाजपा के एमएलसी दारा सिंह चौहान तथा साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा समेत कम से कम चार मंत्रियों को शपथ दिलाये जाने की संभावना है।

एएनआई से बात करते हुए, एसबीएसपी प्रमुख राजभर ने कहा, "हमें राजभवन या सीएमओ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। हमें केवल खबर मिली है कि कुछ होगा।" उन्होंने आगे कहा, "शाम 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह में हमारी कोई मांग नहीं है।"

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार (2 मार्च) को जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल औपचारिक रूप से बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में शामिल हो गई। चौधरी ने राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर गठजोड़ की घोषणा की।आरएलडी का प्रवेश उत्तर प्रदेश में I.N.D.I.A ब्लॉक के लिए एक बड़ा झटका था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad