महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने आज वनडे करियर में अपने 6 हजार रन पूरे करते इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। यह उनका 182वां वनडे मैच है।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। 7 जुलाई 1981 में जन्में धोनी आज 36 साल के हो गए हैं। टीम इंडिया के कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तान रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अहमदाबाद में बाबा रामदेव के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने योग किया। इस दौरान लोगों ने रिकॉर्ड कायम किया। साथ ही अमित शाह का योग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
आमिर खान निर्देशित फिल्म ‘दंगल’ ने एक बार फिर से अपना दम दिखाया और फिर से एक बार नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। चीन में रिलीज होने के बाद ‘दंगल’ ने जोरदार कमाई की और एक के बाद एक कई रिकॉर्ड हासिल किए। लेकिन इस बार इसने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो पूरी दुनिया में सिर्फ 4 फिल्में ही कर पाई हैं।
अंतरराष्ट्रीय पैरा ओलंपिक में मेडल जीतने वाली एथलीट सुवर्णा राज के साथ भारतीय रेल्वे की लापरवाही का मामला सामने आया है। सुवर्णा राज पोलियो की वजह से करीब 90 फीसदी विकलांग है। जिसकी वजह से उन्होंने व्हील चेयर पर रहना पड़ता है। उसके बाद भी रेलवे ने उसे अपर बर्थ दे दिया।
केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी रहे मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग की है। खेल मंत्री ने कहा कि इस महान खिलाड़ी को यह सम्मान दिया जाना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गोयल ने कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री को ही आखिरी फैसला लेना है।
भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार रिकॉर्ड तेजी पर बंद हुआ। सेंसेक्स 136 अंक तेजी के साथ 31,273 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी पहली बार 9,650 के स्तर के पार बंद हुआ।
मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ ने भारतीय सिनेमा में इतिहास रचने वाली फिल्म ‘बाहुबली 2’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चीन में रिलीज होने के बाद से ही यह संभावना जताई जा रही थी कि यह फिल्म बाहुबली-2 को मात देगी। थोड़ा समय लगा, लेकिन चीन में मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद ‘दंगल’ ने एसएस राजामौली की फिल्म को पीछे छोड़ दिया है।