जनता दल (यू) की केरल इकाई ने नीतीश कुमार के महागठबंधन' को तोड़ने और भारतीय जनता पार्टी के साथ हाथ मिलाने के फैसले का भारी विरोध किया है। इसे लेकर केरल यूनिट ने जदयू से बाहर आने का फैसला किया है।
तमिलनाडु के किसानों ने अब एक बार फिर अपनी मांगों के साथ पीएम आवास के सामने प्रदर्शन किया। इससे पहले वे मार्च-अप्रैल महीने में कर्जमाफी की मांग को लेकर राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन को अंजाम दिए थे।
झारखंड के गिरीडीह जिले में एक मुस्लिम के घर के बाहर मृत गाय मिलने पर बौखलाए गांव वालों ने उस शख्स की खूब पिटाई की। सिर्फ इतना ही नहीं गांव वालों में इतना गुस्सा था कि उन्होंने उस मुस्लिम शख्स के घर को भी जला दिया।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि यहां भाजपा कार्यकर्ता जबरन लोगों के घरों के बाहर 'मेरा घर भाजपा का घर' स्लोगन लिख रहे हैं।
अनिल कुंबले के इस्तीफे के बाद भी टीम इंडिया में विवाद थम नहीं रहा है। सुनील गावस्कर के बाद शूटर अभिनव बिंद्रा और बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने भी इस विवाद को लेकर ट्वीट किया है।
आम आदमी पार्टी (AAP) से बर्खास्त किए मंत्री कपिल मिश्रा का सीएम अरविंद केजरीवाल पर एक के बाद एक कई आरोपों को लेकर उन पर हमला बोल रहे थे। इस बार कपिल मिश्रा आरोप नहीं बल्कि खुद ही आज सुबह सीएम केजरीवाल के जनता दरबार में जा पहुंचे। रोके जाने पर उन्होंने बाहर बैठकर भजन-कीर्तन करना शुरू कर दिया।