उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कई क्षेेत्रीय पार्टियां ताल ठोकने में जुट गई है। रेप के आरोपित आसाराम के बेटे और खुद भी रेप के आरोपित नारायण साईं की ओजस्वी पार्टी पूर्वांचल की 150सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज कांग्रेस को सलाह दी कि वह सपा के साथ मिलने की बजाय अकेले दम पर या छोटे धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ गठजोड कर चुनाव लडे।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन बनाने को लेकर इसके दो संभावित घटक कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी के बीच मतभेद सामने आए हैं क्योंकि इसमें राष्ट्रीय लोक दल को शामिल किए जाने को लेकर दोनों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है।
समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को 191 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति से स्वीकृत इस सूची में शिवपाल सिंह यादव का भी नाम है। जबकि बाहुबली अतीक अहमद का टिकट काट दिया गया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की स्थिति नहीं बनते देख रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) ने आज 58 प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए कहा कि वह अकेले मैदान में उतरेगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वह हमेशा अपने पिता सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर चलेंगे और उन्हीं के मार्गदर्शन में चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के साथ गठबंधन के बारे में अखिलेश ने कहा कि एक-दो दिन में निर्णय ले लिया जाएगा।
समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच पार्टी के महासचिव अमर सिंह लंदन चले गए हैं। वहीं सोमवार को पार्टी के चुनाव चिन्ह को लेकर फैसला होना है कि अखिलेश या मुलायम किस गुट को चुनाव चिन्ह मिलेगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अभी पंजाब जीतने के लिए अपना पूरा ध्यान पंजाब में लगाए हुए हैं दूसरी ओर दिल्ली में उनके खिलाफ नाराजगी बढ़ती दिख रही है।