उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में नेपाल से लगे तराई और पूर्वी अंचल के 11 जिलों की 51 विधानसभा सीटों के लिये मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हो गया।
भारत का पहला हेलिपोर्ट अगले सप्ताह से काम करने लगेगा। एक साल पहले उसका सफल परीक्षण किया गया था। इसका निर्माण राजधानी के उत्तरी हिस्से में सरकारी स्वामित्व वाले पवन हंस ने किया है।
डाकखानों के जरिए पासपोर्ट संबंधी सेवाओं को देने वाली योजना का प्रथम चरण 31 मार्च से पहले ही शुरू हो जाएगा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
उत्तराखंड की 69 विधानसभा सीटों पर आज सुबह मतदान शुरू हो गया जहां 74 लाख से ज्यादा मतदाता मताधिकार का प्रयोग करके चुनाव में किस्मत आजमा रहे 628 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला ईवीएम में बंद करेंगे।
भारत द्वारा चेन्नई से करीब 125 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा से एक ही प्रक्षेपास्त्र से रिकॉर्ड 104 उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए 28 घंटे की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अगर भारत एक रॉकेट से 104 उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजने में सफल हो जाता है तो वह इस तरह का इतिहास रचने वाला पहला देश बन जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फुटबॉल को देश का पसंदीदा खेल बनाने की परिकल्पना से प्रेरित सबसे बड़े स्कूल खेल पंहुच कार्यक्रम, मिशन इलेवन मिलियन का नयी दिल्ली में युवा मामले और खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल ने शुभारम्भ किया। इस अवसर पर ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल भी उपस्थित थे।
पंजाब में 48 बूथों पर दोबारा मतदान शुरू हो गया है। शाम 5 बजे तक लोग वोटिंग कर सकते हैं। मजीठा, मुक्तसर, संगरूर, मोगा और सरदुलगढ़ हलके में गुरुवार को वोट डाले जा रहे हैं।