कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उपनिषद और भगवत गीता पढ़ने के बयान की काफी चर्चा हो रही है। इस पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी तंज कसा है।
फिल्म 'पाकीजा' की फेमस एक्ट्रेस गीता कपूर को तबीयत में सुधार के बाद आज उन्हें ओल्ड ऐज होम में शिफ्ट किया जा रहा है। पिछले दिनों तबीयत बिगड़ने के कारण उनके बेटे राजा ने उन्हें एक हॉस्पिटल एडमिट कराया था, जिसके बाद वो अपनी मां लेने नहीं आया। गीता कपूर गोरेगांव के एसआरवी हॉस्पिटल में एडमिट थीं।
अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स के पूर्व अध्यक्ष न्यूट गिंगरिच ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अनुरोध किया है कि व्हाइट हाउस में मीडिया रिपोर्टरों के लिए रोज होने वाली प्रेस ब्रीफिंग को बंद कर दें क्योंकि अमेरिकी मीडिया एक भ्रष्ट संस्थान और अमेरिकी राष्ट्रपति का बेईमान विरोधी बन गया है। गिंगरिच के अनुसार व्हाइट हाउस के मीडिया रूम को बंद करने से देश के सामने यह संदेश जाएगा कि मीडिया एक भ्रष्ट संस्थान है और उन्हें (ट्रंप को) ऐसे लोग निशाना बना रहे हैं जो उनकी छवि खराब करना चाहते हैं।
आम आदमी पार्टी से निलंबित दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा के अनशन का आज पांचवा दिन है। आज उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर अरविंद केजरीवाल पर पार्टी फंड में हेरा-फेरी का आरोप लगाया। बता दें कि आज प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कपिल मिश्रा बेहोश होकर गिर गए। जिसके बाद पुलिस उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में भाजपा विधायक द्वारा एक आईपीएस अधिकारी से कथित अभद्रता करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दुर्व्यवहार के बाद महिला पुलिस अधिकारी ने हालांकि कहा वह ठीक हैं लेकिन उन्हें थोड़ा दुख हुआ और वह आहत हैं।
एक तरफ जहां तमाम विपक्षी दल ईवीएम को लेकर सवाल उठा रहे हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ईवीएम की एक नई परिभाषा दी है। उन्होंने गोरखपुर में कहा कि जो लोग ईवीएम की कार्यप्रणाली पर सवाल खडा कर रहे थे, उन्हें मुंह की खानी पडी है। उन्हें अब मानना होगा कि ईवीएम मतलब 'एवरी वोट फाॅर मोदी' है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने आज कहा कि उनकी सरकार जाति, मजहब और लिंग के नाम पर किसी तरह का भेदभाव नहीं करेगी। राज्य सरकार सबका विकास करेगी और किसी का तुष्टिकरण नहीं होगा। योगी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद आज गोरखपुर का पहला दौरा किया।
यूपी का सीएम बनने के बाद मंगलवार को योगी आदित्यनाथ संसद पहुंचे। योगी ने कहा कि पीएम मोदी के सपनों का उत्तर प्रदेश होगा। पीएम मोदी के शासन से उत्तर प्रदेश में उत्साह का नया ढांचा है। सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में नई सरकार काम करेगी।