कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बीमार चल रही हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अस्वस्थ मां सोनिया गांधी से मिलने के लिए विदेश गए हैं। सोनिया का अभी इलाज चल रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेकर चंडीगढ़ से लौटने के तुरंत बाद राहुल विदेश चले गए।
लंबी-लंबी बैठकों, उम्मीदवारों के प्रोफाइल के साथ जूझते हुए आज भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के पहले और दूसरे चरण के लिए 149 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। दिल्ली में सुबह से ही भाजपा कार्यालय 11 अशोक रोड पर गहमागहमी थी। सूची आने वाली है और कितने बजे आने वाली है बस यही दो प्रश्न हवा में थे। शाम केंद्रीय स्वास्थ्यह मंत्री और भाजपा के नेता जेपी नड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस में भाग्यशाली उम्मीवारों की सूची जारी की।