महानायक अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार शाहरुख खान ने इंडिया ओपन सुपर सीरीज चैंपियन पीवी सिंधु को उनकी जीत पर बधाई दी और भारत को गौरवान्वित करने के लिए उनका धन्यवाद किया।
लंदन की संस्था ‘वातायन’ ने इस बार अपना सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय वातायन शिखर सम्मान पश्चिम बंगाल (भारत) के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी को प्रदान किया। त्रिपाठी एक विख्यात लेखक और कवि हैं और अब तक उनकी अनेक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
ट्विटर ने अपने यूजर्स को आकर्षित करने के लिए अपने सॉफ्टवेयर में एक नया बदलाव किया है जिसमें 140 शब्दों की सीमा में यूजर्स नेम को शामिल नहीं किया जाएगा। ट्विटर ने अधिक लोगों को ट्विटर की ओर आकर्षित करने और इस मंच को इस्तेमाल के लिए आसान बनाने के मकसद से करीब एक साल पहले यह शब्दों की सीमा में ढील देने की घोषणा की थी।
एयर इंडिया के एक कर्मचारी के साथ मारपीट करने के चलते घरेलू विमानन सेवाओं द्वारा प्रतिबंधित और पुलिस द्वारा नामजद किए गए शिवसेना के सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने दूसरे नामों का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रीय विमान सेवा में कम से कम तीन बार सीट बुक करवाने का प्रयास किया। हालांकि तीनों बार उनके प्रयास विफल ही साबित हुए।
सरकार ने आईटी विशेष आर्थिक क्षेत्र :सेज: स्थापित करने के लिये ओरैकल इंडिया तथा एल एंड टी कंस्टक्शन इक्विपमेंट समेत पांच प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।
नई दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनावों में समान चुनाव चिन्ह देने संबंधी योगेंद्र यादव के नेतृत्व वाली स्वराज इंडिया की याचिका को दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज खारिज कर दिया।
देश में जरूरतमंद बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लैक्सेस इंडिया ने बीड़ा उठाया है। इससे पहले ही लैंक्सेस ने ‘टीच फॉर इंडिया’ कार्यक्रम की शुरूआत की थी। एक साल बाद ही कंपनी ने इस योजना का जबदस्त विस्तार करने का निर्णय लिया है।
शिवसेना के एक सांसद ने एयर इंडिया के एक कर्मचारी की सैंडल से ताबड़तोड़ पिटाई कर दी है। उन्होंने यह कबूल करते हुए कहा कि कर्मचारी मुझसे माफी भी मांगे। एयर इंडिया ने गायकवाड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने आज कहा है कि उसने वर्ष 2016 की दूसरी छमाही में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले 376,890 अकांउट को बंद कर दिया है। पहली छमाही के मुकाबले यह आंकड़ा 60 फीसदी ज्यादा है।
आइडिया सेल्यूलर ने आज वोडाफोन इंडिया और वोडाफोन मोबाइल सर्विसिज के साथ मिलकर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा कंपनी बनाने को मंजूरी दे दी। दोनों के मिलने से जो नई कंपनी बनेगी उसके ग्राहकों की संख्या 39.40 करोड़ तक होगी।