
आईपीएल ड्राफ्ट: धोनी पुणे, रैना राजकोट की तरफ से खेलेंगे
आईपीएल में शामिल हुई नई टीमों ने अपने प्रमुख खिलाड़ियां को चुन लिया है। महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल 2016 के ड्राफ्ट में संजीव गोयनका की पुणे फ्रेंचाइजी ने सबसे पहले 12 करोड़ 50 लाख रूपये में चुना। धोनी के साथी खिलाड़ी सुरेश रैना राजकोट फ्रेंचाइजी की पहली पसंद बने। इंटेक्स मोबाइल की इस टीम में सबसे पहले चुने जाने पर रैना को भी 12 करोड़ 50 लाख रूपये मिलेंगे।