Advertisement

Search Result : "देश में कोविड 19"

दो राज्य में भाजपा, एक में कांग्रेस की आंधी

दो राज्य में भाजपा, एक में कांग्रेस की आंधी

डेढ़ महीने की लगातार मेहनत का फल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी भारतीय जनता पार्टी को मिल गया है। दो राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की आंधी चल रही है और पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 305 से अधिक सीटें जीतती दिख रही है और पिछले तीन दशक में इतनी बड़ी जीत राज्य की जनता ने किसी को नहीं दी थी।
उप्र-उत्तराखंड में भाजपा शानदार जीत की ओर, पंजाब में कांग्रेस आगे

उप्र-उत्तराखंड में भाजपा शानदार जीत की ओर, पंजाब में कांग्रेस आगे

राजनीतिक दृष्टि से देश के सबसे महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा शानदार जीत का इतिहास रचने जा रही है और साथ ही उत्तराखंड में भी उसकी सरकार बनना तय हो गया है। उधर पंजाब में सत्ता विरोधी लहर पर सवार होकर कांग्रेस प्रदेश में वापसी करती दिख रही है जबकि गोवा और मणिपुर में दोनों बड़े दलों के बीच कड़ी टक्कर चल रही है।
मनोज सिन्हा के क्षेत्र में भाजपा ने 3 सीटों पर कब्जा जमाया

मनोज सिन्हा के क्षेत्र में भाजपा ने 3 सीटों पर कब्जा जमाया

मोदी सरकार में संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के संसदीय क्षेत्र गाजीपुर में इस बार भाजपा लहर में भाजपा ने 3 विधानसभा सीटों पर कब्जा जमा लिया। गाजीपुर और जमनिया विधान सभा क्षेत्रों पर भाजपा के उम्मीदवार विजयी हुए, वहीं जखनिया से भाजपा की सहयोगी पार्टी भारतीय समाज पार्टी की विजय हुई है।
मुरली मनोहर के कानपुर में 10 में से सात सीटों पर भाजपा को मिली जीत

मुरली मनोहर के कानपुर में 10 में से सात सीटों पर भाजपा को मिली जीत

कानपुर से भाजपा के वरिष्‍ठ नेता मुरली मनोहर जोशी सांसद है। यहां भी पार्टी ने विधानसभा चुनावों में परचम लहराया है। यहां की कुल 10 विधानसभा सीटों में सात सीटों पर भाजपा ने परचम लहराया। वहीं दो सीटें सपा के खाते में आई, जबकि कांग्रेस को एक सीट से संतोष करना पड़ा।
क्रेडिट कार्ड के जरिये मोबाइल वॉलेट में पैसा डालने पर अब पेटीएम नहीं लेगा शुल्क

क्रेडिट कार्ड के जरिये मोबाइल वॉलेट में पैसा डालने पर अब पेटीएम नहीं लेगा शुल्क

पेटीएम ने मोबाइल बटुए में क्रेडिट कार्ड के जरिये पैसा डालने पर 2 प्रतिशत शुल्क लगाने के फैसले को वापस ले लिया है। दो दिन पहले ही कंपनी ने यह शुल्क लगाया था।
जयललिता की मौत की जांच की मांग पर संसद में हंगामा

जयललिता की मौत की जांच की मांग पर संसद में हंगामा

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की मौत की परिस्थितियों की केंद्र से जांच कराने की मांग पर अन्नाद्रमुक के कुछ सदस्यों ने आज संसद के दोनों सदनों में हंगामा किया और आसन के समक्ष आकर पोस्टर लहराते हुए नारेबाजी की। लोकसभा में इस मुद्दे पर अन्नाद्रमुक के कुछ सदस्यों के हंगामे के कारण बैठक दस मिनट के लिए स्थगित भी की गई।
मिशेल स्टार्क पैर में फ्रैक्चर के कारण भारतीय दौरे से बाहर

मिशेल स्टार्क पैर में फ्रैक्चर के कारण भारतीय दौरे से बाहर

आस्ट्रेलिया के मुख्य तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क आज दांये पैर में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण भारत के खिलाफ बचे हुए दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गये जो मेहमान टीम के लिये करारा झटका है।
केरल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा

केरल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा

केरल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से वी.एम.सुधीरन ने से इस्तीफा दे दिया । प्रदेश कांग्रेस में मुख्यालय में एक पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने यह घोषणा की ।
कोहली आईसीसी वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर कायम

कोहली आईसीसी वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर कायम

कप्तान विराट कोहली शुक्रवार को जारी ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बरकरार हैं और भारतीय बल्लेबाजों में सर्वश्रेष्ठ नंबर पर हैं। रोहित शर्मा (12वें) और महेंद्र सिंह धोनी (13वें) भी कोहली की तरह ही अपने पिछले स्थान पर बने हुए हैं।
मायावती चुनावी नतीजों के बाद समर्थन के बारे में सोंचेगी

मायावती चुनावी नतीजों के बाद समर्थन के बारे में सोंचेगी

बसपा प्रमुख मायावती चुनाव परिणाम आने के बाद ही समर्थन के बारे में सोंचेगी। बसपा सूत्रों के मुताबिक अभी पार्टी प्रमुख चुनाव परिणाम का इंतजार करेगी। उसके बाद ही कोई निर्णय लेंगी। बसपा प्रमुख की ओर से यह संकेत उस समय आया है जब समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेेश यादव ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो बसपा से भी हाथ मिलाया जाएगा।
Advertisement
Advertisement
Advertisement